भारतीय घरेलू सहायिका के उत्पीड़न मामले में सिंगापुर के दंपत्ति दोषी करार
Updated on
10-06-2020 07:36 PM
सिंगापुर । विदेशों में घर में काम करने वाली मेड (सहायिकाओं) के साथ दुर्व्यवहार की बढ़ती घटनाएं चिंता का सबब बन रही हैं। ताजा मामला सिंगापुर का है यहां एक स्थानीय अदालत ने भारतीय घरेलू सहायिका अमनदीप कौर (30) का शारीरिक उत्पीड़न करने के आरोप में एक दंपत्ति को दोषी करार दिया। कौर ने दंपत्ति के घर से भागने से पहले करीब दो महीने तक काम किया था। मोहम्मद तसलीम और उनकी पत्नी फरहा तहसीन ने कौर को दो साल के अनुबंध पर नौकरी पर रखा था और 287 डॉलर महीने की तनख्वाह तय की थी। कौर ने नौ नवंबर से 31 दिसंबर 2016 तक दंपति के घर में काम किया।
कौर ने अपनी गवाही में बताया कि उस पर सबसे अधिक अत्याचार फराह (39) ने किया। वह दुर्व्यवहार करती थी बेलन, झाड़ू, आदि से मारती थी और चिमटा गर्म कर दागती थी। उन्होंने बताया कि 31 दिसंबर 2016 को जब दंपति घर पर नहीं था तब वह खिड़की के रास्ते भागने में कामयाब हुई। उसने बताया कि फराह को घरेलू सहायिका को जख्मी करने सहित 10 आरोपों में दोषी ठहराया गया है जबकि तसलीम को पीड़िता के चेहरे और कमर पर मारने के दो आरोपों में दोषी ठहराया गया है। जिला न्यायाधीश शैफ्फुदीन सरुवान ने पाया कि सबूतों में कुछ अंतर के बावजूद पीड़िता विश्वसनीय गवाह है और मामले में दोष सिद्ध होता है। दंपति 21 अगस्त को सजा सुनने के लिए अदालत आएगा। पीड़िता को नुकसान पहुंचाने के प्रत्येक आरोप में दो साल तक की सजा या 3,589 डॉलर का जुर्माना या दोनों हो सकता है। चूंकि पीड़िता घरेलू सहायिका है ऐसे में जुर्माने की राशि में डेढ़ गुना तक वृद्धि हो सकती है। दंपति सिंगापुर का स्थायी निवासी है, लेकिन उनकी नागरिकता स्पष्ट नहीं हुई है। भारतीय नागरिक मणि मनोहरन ने कौर को खिड़की से बाहर निकलने में मदद की थी। हालांकि, दंपति ने आरोपों से इनकार किया है और दावा किया कि कौर को चोट भारत में खेत में काम करने के दौरान लगी।
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…