Select Date:

SI रिश्वत लेते पकड़ाया, मर्डर-केस में फंसाने की धमकी देकर 50 हजार मांगे

Updated on 26-02-2026 11:40 AM
कोरिया/बलौदाबाजार, छत्तीसगढ़ में SI और प्रिंसिपल अलग-अलग मामलों में रिश्वत लेते पकड़ाए हैं। कोरिया जिले के पोड़ी चौकी में पदस्थ SI अब्दुल मुनाफ ने मर्डर केस में फंसाने की धमकी देकर एक किसान से 50 हजार रिश्वत मांगी थी। जब किसान SI को 25 हजार कैश देने पहुंचा तो एसीबी ने रंगे हाथों पकड़ लिया। वीडियो में पुलिसकर्मी ने अपने बचाव में पैसा मांगने का सबूत मांगा। मामला पोड़ी चौकी थाना क्षेत्र का है।

दूसरा मामला बलौदाबाजार जिले का है। जहां भाटापारा के सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल ने एक विकलांग टीचर से विकलांगता भत्ता निकालने के एवज में 15 हजार मांगा था। नहीं देने पर सैलेरी रोक दी थी। ACB ने मौके पर पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया। दोनों ही मामले में कार्रवाई का वीडियो सामने आया है।


अंबिकापुर में SI ने 50 हजार रिश्वत मांगा

अंबिकापुर के ग्राम पोड़ी के रहने वाले किसान सत्येंद्र प्रजापति के घर का निर्माण कार्य चल रहा था। किसान ने गांव के ही मजदूर मोहित घसिया से ईंट बनवाई थी। 21 फरवरी (शनिवार) को मजदूर ने ईंट निर्माण के लिए गड्ढा खोदा था, जिसमें पानी भर गया था। उसी रात मजदूर के बेटे की पानी में डूबने मौत हो गई थी।

जिसके बाद मामला थाने पहुंचा था। बचरा पोड़ी में पदस्थ SI अब्दुल मुनाफ और ASI गुरु प्रसाद यादव मामले की जांच के लिए गांव पहुंचे थे। दोनों ने किसान सत्येंद्र के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज न करने और मामला रफा दफा करने का ऑफर दिया और 50 हजार मांगे।

मर्डर केस में फंसाने की धमकी दी

किसान सत्येंद्र ने इतनी बड़ी रकम ना दे पाने की बात कही तो, पुलिस अधिकारियों ने उन्हें मर्डर केस में फंसाने की धमकी दी और इसे केस से बचाने के लिए पैसे मांगे थे। जिसके बाद किसान पैसे देने के लिए राजी हो गया था।

किसान ने कहा था कि धान का पैसा 24 फरवरी को मिलेगा। उसी दिन वह पैसे दे देगा। इसी बीच 22 फरवरी को ASI ध्रुव प्रसाद यादव का ट्रांसफर हो गया। वे अंबिकापुर चले गए।

किसान 24 फरवरी (मंगलवार) को SI को पैसे देने चौकी पहुंचा। किसान ने पहले ही ACB (एंटी करप्शन ब्यूरों) में शिकायत कर दी थी। एसीबी की 6 सदस्यीय टीम पहले से चौकी के आसपास मौजूद थी।

ACB की रंगे हाथ पकड़ने की कार्रवाई

ACB के डीएसपी प्रमोद कुमार खेस ने बताया कि 24 फरवरी को टीम बचरा-पोड़ी पहुंची। शिकायतकर्ता सत्येंद्र प्रजापति को केमिकल लगे 25 हजार रुपए देकर चौकी के अंदर भेजा गया। संजय प्रजापति ने चौकी प्रभारी अब्दुल मुनाफ को 25 हजार रुपए दिए और इशारा किया।

इशारा मिलते ही ACB की टीम चौकी के अंदर घुसी और अब्दुल मुनाफ को हिरासत में ले लिया। उनके पास से रिश्वत की रकम बरामद कर ली गई। वहीं, ASI गुरु प्रसाद यादव को अंबिकापुर से हिरासत में लिया गया।

शिकायत के बाद दर्ज हुई एफआईआर

मामले की शिकायत मिलने पर 21 फरवरी 2026 को ACB ने दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। इसके बाद टीम ने कार्रवाई करते हुए बचरा-पोड़ी पहुंचकर ट्रैप की कार्रवाई की। दोनों के खिलाफ धारा 7 और 12 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की है। आगे की जांच जारी है

बलौदाबाजार में प्रिंसिपल ने 15 हजार रिश्वत मांगा

ये मामला भाटापारा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोपका का है। जहां दीपक डोंगरे ने एसीबी में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके पिता विजय कुमार डोंगरे विकलांग हैं और वे सरकार द्वारा दिए जाने वाले विशेष विकलांगता भत्ते के हकदार हैं।

आरोप लगाया गया कि स्कूल के प्रिंसिपल इस भत्ते का भुगतान करने के एवज में हर महीने 10,000 रुपए रिश्वत की मांग करते थे। यह राशि कभी सीधे तो कभी बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती थी। हाल ही में, प्रिंसिपल ने पिछले छह महीनों की बकाया राशि निकालने के लिए 15,000 रुपए रिश्वत की मांग की थी और राशि न देने पर पीड़ित शिक्षक का वेतन ही रोक दिया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
बिलासपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बिलासपर दौरे पर रहेंगे। तखतपुर के लाखासार में गौधाम योजना का शुभारंभ करेंगे। जिसके बाद गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी में पशुपालक सम्मेलन में शामिल होंगे। यहां…
 14 March 2026
रायपुर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। उत्तर प्रदेश के कौशांबी से छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संयुक्त…
 14 March 2026
महासमुंद। राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में कुष्ठ रोग से उत्पन्न शारीरिक विकृतियों के उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज अस्पताल महासमुंद में कुष्ठ विकृति सुधार शल्यक्रिया शिविर का आयोजन किया…
 14 March 2026
कोण्डागांव। कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के निर्देश पर जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग पर खाद्य एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने सख्त कार्रवाई की है। टीम…
 14 March 2026
नारायणपुर। जिले के ग्रामीणों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नारायणपुर से पांगुर तक नए ग्रामीण मार्ग के निर्धारण का प्रस्ताव तैयार किया गया है। प्रस्तावित मार्ग की कुल लंबाई…
 14 March 2026
कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मातृशक्ति के सशक्तीकरण और आर्थिक आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित महतारी वंदन योजना आज प्रदेश की लाखों महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला…
 14 March 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक एवं पटवारियों की बैठक लेकर मसाहती ग्रामों में चल रहे सर्वे की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश…
 14 March 2026
कोरबा।  उद्योग विभाग द्वारा संचालित रैम्प योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ स्टार्टअप नीति 2025-30 के विषय में आज मॉर्डन कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को छत्तीसगढ़…
 14 March 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले के नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। उन्होंने विभागीय योजनाओं के तहत संचालित  कार्यो के क्रियान्वयन स्थिति,…
Advt.