नई दिल्ली । पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह ने उभरते हुए बल्लेबाज शुभमन गिल का बचाव किया है। युवराज ने कहा कि शुभमन ने अंपायर को अपशब्द नहीं कहे थे। युवराज इस समय चंडीगढ़ में हैं और युवा खिलाड़ियों की मदद कर रहे हैं। इससे पहले शुभमन पर अंपायर के फैसले का विरोध करने के बाद जुर्माना लगाया गया था। युवी ने कहा कि शुभमन ने किसी को अपशब्द नहीं कहे। साथ ही कहा कि वह आने वाले समय में अपने व्यवहार को और बेहतर करेंगे। युवराज ने कहा कि जिस समय ये सब कुछ हुआ, उस समय मैं भी मैदान पर ही था। शुभमन ने केवल अंपायर के फैसले पर नाराजगी व्यक्त की थी। युवा खिलाड़ियों के साथ कभी-कभी ऐसा हो जाता है।
युवराज ने शुभमन के बारे में कहा कि वो युवा हैं और उनमें अच्छे प्रदर्शन का जुनून है। मेरे करियर की शुरुआत में भी ऐसी बातें होती थी। वहीं अगर खिलाड़ी गलती करता है तो वो इसे सुधार करेंगे। दिल्ली के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच में आउट करार दिए जाने के बाद पंजाब के बल्लेबाज शुभमन ने मैदान छोड़ने से मना कर दिया था, जिसके बाद अंपायर ने उन पर मैच फीस का 100 फीसदी जुर्माना लगा दिया था। तब कहा गया था कि शुभमन ने अंपायर से अपशब्द कहे थे जिसे युवराज ने आधारहीन आरोप बताया है।
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन इन दिनों अपनी फॉर्म से ज्यादा अपने व्यवहार को लेकर सुर्खियों में हैं। दिसंबर 2025 में अबू धाबी में हुई आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी में…
क्रिकेट में कहा जाता है कि बल्लेबाज आपको मैच जिताते हैं लेकिन गेंदबाज आपको टूर्नामेंट जिताते हैं। आईपीएल के 17 साल के इतिहास में हमने कई गेंदबाजों को एक ही…
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट में एक बार फिर चयन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। ताजा मामला पूर्व कप्तान बाबर आजम और स्टार बल्लेबाज फखर जमां की फिटनेस से…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के सबसे चुलबुले और चतुर स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है, जो उनके फैंस के लिए गुड…
नई दिल्ली: फुटबॉल की दुनिया के महानायक लियोनेल मेसी ने बुधवार रात एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड को छू लिया है। इंटर मियामी और नैशविले के बीच खेले गए CONCACAF चैंपियंस कप…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होगा। इसके लिए सभी खिलाड़ी धीरे-धीरे करकर अपनी फ्रेंचाइजियों के साथ जुड़ रहे हैं। सभी टीमों ने भी अभ्यास करना शुरू कर…
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…