Select Date:

अंतिम परिणाम आने तक कोवैक्सीन टीके का उपयोग नहीं करना चाहिए: सिंहदेव

Updated on 10-01-2021 09:51 PM

रायपुर । छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा है कि कोरोना वायरस महामारी के लिए देश में बने 'कोवैक्सीन' टीके का परिणाम जब तक पूरी तरह से नहीं जाता, तब तक इसका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। सिंहदेव ने संवाददाताओं से बातचीत के दौरान कहा कि विशेषज्ञों के दल ने पिछले दिनों केंद्र सरकार के सामने अपनी बात रखी थी कि कोवैक्सीन के परीक्षण का तीसरा चरण अभी पूरा नहीं हुआ है। हालांकि, पहले और दूसरे चरण के परीक्षण से यह अनुमान लगाया गया है कि यह सुरक्षित है।

  स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि जैसे कोई आपात स्थिति आती है तब सामान्य स्थिति में जो टीका तैयार करने में समय लगता है, उस समय को तोड़कर उसे कम समय में अनुमति दे दी जाती है। उन्होंने कहा कि आपात स्थिति को देखते हुए ही जो टीका बनाने में पांच से 15 वर्ष का समय लगता है उसे पांच महीने में बना दिया गया है। अभी उसके परिणाम भी नहीं देख पाए हैं। अभी तक यह जानकारी नहीं मिली है कि जो भी टीका रहा है वह कितने दिनों तक हमें सुरक्षा देगा? सिंहदेव ने कहा, कोवैक्सीन के लिए कहा जा रहा है कि जब आपात स्थिति आती है तब इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन मेरा मानना है कि जब तक पूरे परिणाम सामने नहीं जाते हैं तब तक हमें रूकना चाहिए, इसका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।'' हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि संकेत मिले हैं कि राज्य को 'कोविशील्ड' टीका उपलब्ध होगा, जिसे बड़े पैमाने पर उपयोग किया जाएगा। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ के सभी 28 जिलों में टीकाकरण के लिए पूर्वाभ्यास कर लिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि टीका उपलब्ध होने के बाद राज्य के 2.53 लाख स्वास्थ्य कर्मियों का प्रथम चरण में टीकाकरण किया जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
रायपुर, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार का बजट समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने और राज्य को आत्मनिर्भर एवं विकसित बनाने में महत्वपूर्ण…
 19 March 2026
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई सुचारू रखने के लिए प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। बुधवार को जिला खाद्य विभाग की टीम ने ग्राम पंचायत रसमडा…
 19 March 2026
बिलासपुर, चैत्र नवरात्रि की शुरुआत गुरुवार से हो गई है। बिलासपुर में भी देवी मंदिरों में उत्साह और भक्ति का माहौल है। श्रद्धालु सुबह से ही देवी दर्शन करने पहुंच रहे…
 19 March 2026
बिलासपुर, बिलासपुर में बगैर मान्यता के सीबीएसई कोर्स की पढ़ाई कराने और 5वीं और 8वीं कक्षा के छात्रों को सीजी बोर्ड एग्जाम दिलाने को लेकर अब शिक्षा विभाग ने जांच के…
 19 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में टैक्स वसूली को लेकर निगम ने अभियान शुरू कर दिया है। निगम ने जूटमिल पर 26 लाख से अधिक का संपत्ति कर बकाया होने पर कुर्की…
 19 March 2026
रायपुर, रायपुर में 26 साल पुराने हाउसिंग लोन घोटाले में कार्रवाई हुई है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने 1.86 करोड़ रुपए के फर्जी लोन मामले में गृह निर्माण सहकारी समिति…
 19 March 2026
बिलासपुर , शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पहुंचे, जहां उन्होंने राजनीतिक दलों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वे लगातार गौ रक्षा का मुद्दा उठा रहे हैं, लेकिन सरकारें…
 19 March 2026
जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चाम्पा जिले में निर्माण कार्यों की पारदर्शिता एवं जनभागीदारी को सशक्त बनाने की दिशा में कलेक्टर जन्मेजय महोबे के विशेष पहल पर “जांजगीर-चाम्पा निर्माण पोर्टल” की शुरूआत 15 सितम्बर 2025…
 19 March 2026
रायपुर। केन्द्रीय वित्त मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों के लिए 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 194 करोड़ 93 लाख रुपए जारी किए हैं। इस राशि से राज्य के 139 नगरीय…
Advt.