नई दिल्ली । भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) ने कहा है कि एक अगस्त से निशानेबाजी शिविर शुरु होगा और इसमें सभी को भाग लेना जरुरी होगा। इसमें 34 भारतीय निशानेबाजों के ओलंपिक कोर ग्रुप को ट्रेनिंग दी जाएगी। एनआरएआई ने कहा कि उसका लक्ष्य अगले महीने से सावधानी के साथ ही चरणबद्ध तरीके से गतिविधियों को शुरू करना है। एनआरएआई ने कहा कि ट्रेनिंग शुरु करने का फैसला संचालन परिषद की बैठक में कोविड-19 खतरे पर बात करने के बाद ही किया गया। शिविर राष्ट्रीय राजधानी में डा. कर्णी सिंह निशानेबाजी रेंज में आयोजित किया जायेगा। एनआरएआई ने हाई परफोरमेंस मैनेजर और पूर्व भारतीय निशानेबाज रौनक पंडित को शिविर में स्वच्छता और चिकित्सा प्रोटोकॉल के लिये प्रभारी नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। एनआरएआई ने कहा, ‘‘इस शिविर के लिये सभी निशानेबाजों की हिस्सेदारी अनिवार्य होगी क्योंकि वैश्विक स्तर पर कोविड-19 महामारी से उत्पन्न हुई अपरिहार्य परिस्थितियों के अनुसार एनआरएआई के पास राहत देने के विकल्प नहीं हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इसलिये फैसला किया गया कि पसंद और निजी हितों के विकल्प को अनिवार्य रूप से राष्ट्रीय हित से दूर रख देना चाहिए।’’ कर्णी सिंह रेंज को आठ जुलाई को इस्तेमाल के लिये खोला गया था। सुविधाओं के इस महामारी के कारण बंद होने से निशानेबाज अपने संबंधित बेस पर ही ट्रेनिंग में जुटे थे।
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन इन दिनों अपनी फॉर्म से ज्यादा अपने व्यवहार को लेकर सुर्खियों में हैं। दिसंबर 2025 में अबू धाबी में हुई आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी में…
क्रिकेट में कहा जाता है कि बल्लेबाज आपको मैच जिताते हैं लेकिन गेंदबाज आपको टूर्नामेंट जिताते हैं। आईपीएल के 17 साल के इतिहास में हमने कई गेंदबाजों को एक ही…
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट में एक बार फिर चयन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। ताजा मामला पूर्व कप्तान बाबर आजम और स्टार बल्लेबाज फखर जमां की फिटनेस से…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के सबसे चुलबुले और चतुर स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है, जो उनके फैंस के लिए गुड…
नई दिल्ली: फुटबॉल की दुनिया के महानायक लियोनेल मेसी ने बुधवार रात एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड को छू लिया है। इंटर मियामी और नैशविले के बीच खेले गए CONCACAF चैंपियंस कप…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होगा। इसके लिए सभी खिलाड़ी धीरे-धीरे करकर अपनी फ्रेंचाइजियों के साथ जुड़ रहे हैं। सभी टीमों ने भी अभ्यास करना शुरू कर…
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…