नई दिल्ली । भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ने कहा है कि एक निशानेबाजी कोच के कोविड-19 के लिए पॉजिटिव पाये जाने के बाद भी डा. कर्णी सिंह रेंज को बंद नहीं किया जाएगा। यहां 34 निशानेबाजों के ओलंपिक कोर ग्रुप को शनिवार से ट्रेनिंग करनी है। भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ ने ओलंपिक को देखते हुए इसे अनिवार्य किया है। टोक्यो ओलंपिक खेलों के लिये कुल 15 भारतीय निशानेबाजों ने क्वालीफाई किया है।
साई ने कहा कि महिला कोच ने अपने परीक्षण के परिणाम की जानकारी दी थी पर वह किसी भी निशानेबाज के संपर्क में नहीं आई थीं जिससे रेंज की सुविधाओं को ट्रेनिंग के लिए खुला रखा जाएगा।
कर्णी सिंह रेंज आठ जुलाई को खोली गयी थी। साई के बयान के अनुसार, 'कोच 24 जुलाई 2020 को ही सेंटर के प्रशासनिक विभाग गईं थीं पर वह निशानेबाजी रेंज पर नहीं गई थीं और न ही उन्होंने सेंटर में ट्रेनिंग कर रहे किसी एथलीट से बात की थी। साथ ही कहा कि सुरक्षा प्रोटोकॉल के अनुरूप सभी कदम उठा लिए गए हैं। सेंटर को सैनिटाइज भी कर दिया गया है जिससे निशानेबाजों की ट्रेनिंग प्रभावित नहीं होगी।
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन इन दिनों अपनी फॉर्म से ज्यादा अपने व्यवहार को लेकर सुर्खियों में हैं। दिसंबर 2025 में अबू धाबी में हुई आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी में…
क्रिकेट में कहा जाता है कि बल्लेबाज आपको मैच जिताते हैं लेकिन गेंदबाज आपको टूर्नामेंट जिताते हैं। आईपीएल के 17 साल के इतिहास में हमने कई गेंदबाजों को एक ही…
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट में एक बार फिर चयन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। ताजा मामला पूर्व कप्तान बाबर आजम और स्टार बल्लेबाज फखर जमां की फिटनेस से…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के सबसे चुलबुले और चतुर स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है, जो उनके फैंस के लिए गुड…
नई दिल्ली: फुटबॉल की दुनिया के महानायक लियोनेल मेसी ने बुधवार रात एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड को छू लिया है। इंटर मियामी और नैशविले के बीच खेले गए CONCACAF चैंपियंस कप…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होगा। इसके लिए सभी खिलाड़ी धीरे-धीरे करकर अपनी फ्रेंचाइजियों के साथ जुड़ रहे हैं। सभी टीमों ने भी अभ्यास करना शुरू कर…
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…