अंसल प्रॉपर्टीज को झटका, बीते वित्त की चौथी तिमाही में 210 करोड़ रुपये का घाटा
Updated on
01-08-2020 06:29 PM
नई दिल्ली । भवन निर्माण के क्षेत्र से जुड़ी देश की रीयल एस्टेट कंपनी अंसल प्रॉपर्टीज एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर को बीते वित्त वर्ष 2019-20 की चौथी जनवरी-मार्च की तिमाही में 209.96 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध घाटा हुआ है। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी को 25.12 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था। शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि तिमाही के दौरान उसकी कुल आय घटकर 406।.98 करोड़ रुपये रह गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 461.54 करोड़ रुपये थी। पूरे वित्त वर्ष 2019-20 में कंपनी को 261.15 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ। इससे पिछले वित्त वर्ष 2018-19 में कंपनी को 140.24 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था। वित्त वर्ष के दौरान कंपनी की कुल आय बढ़कर 1,145.25 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष में 824.39 करोड़ रुपये थी। अंसल प्रॉपर्टीज ने कई बैंकों से कर्ज लिया हुआ है। उसका कुछ बैंक ऋण गैर-निष्पादित आस्तियों (एनपीए) की श्रेणी में आ चुका है।
नई दिल्ली: गोल्डमैन सैक्स ने भारत की ग्रोथ के अनुमानों में कटौती कर दी है। अपने पूर्वानुमान में उसने आधा फीसदी की कमी की है। पश्चिम एशिया संघर्ष को उसने एक…
नई दिल्ली: जेरोम पॉवेल की अगुवाई वाली फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) ने बुधवार को ब्याज दरों को 3.50%-3.75% के दायरे में जस का तस रखा। FOMC के बयान में कहा…
नई दिल्ली: एडटेक कंपनी फिजिक्सवाला ( Physicswallah ) को असेसमेंट ईयर 2023-24 के लिए 263.34 करोड़ रुपये का इनकम टैक्स डिमांड नोटिस मिला है। कंपनी ने बताया कि विभाग ने उस…
नई दिल्ली: भारत के सबसे बड़े निजी बैंक HDFC बैंक से जुड़ी एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बैंक के चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती (Atanu Chakraborty) ने बुधवार देर…
नई दिल्ली: नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ( NCLT ) ने अडानी एंटरप्राइजेज को जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (JAL) के अधिग्रहण की मंजूरी दे दी है। इस फैसले के साथ भारत के दिवालिया…