Select Date:

आईसीसी पर भड़के शोएब अख्तर

Updated on 27-05-2020 09:34 PM
लाहौर। पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) पर गंभीर आरोप लगाया है। अख्तर ने कहा है कि अपनी गलत नीतियों से आईसीसी ने पिछले दस साल के अंदर क्रिकेट को बेहद नुकसान पहुंचाया है। शोएब ने कहा कि एकदिवसीय क्रिकेट में कुछ ऐसे नियम बने हैं जिससे यह बल्लेबाजों का सहायक बना हुआ है। इस पूर्व तेज गेंदबाज ने कमेंटेटर संजय मांजरेकर से सोशल मीडिया में बातचीत के दौरान ये बातें कहीं। मांजरेकर ने उनसे पूछा था कि सीमित ओवरों के मैच में तेज गेंदबाज धीमे हो रहे हैं और स्पिनर तेज गेंद डाल रहे हैं, इस पर आपका क्या कहना है। तब शोएब ने कहा, ‘मैं साफ-साफ कहूं । आईसीसी क्रिकेट को खत्म कर रही है। मैं खुलेआम कह रहा हूं कि आईसीसी ने पिछले दस साल में क्रिकेट को खत्म कर दिया है। बहुत खूब। जो सोचा था आपने वो किया।’
उनके अनुसार खेल को संतुलित बनाने के लिए प्रति ओवर बाउंसरों की संख्या बढ़ाई जानी चाहिए क्योंकि अब दो नई गेंद हैं और सर्कल के बाहर अधिकांश समय चार ही फील्डर हैं। उन्होंने कहा कि आईसीसी से पूछिए कि पिछले दस साल में क्रिकेट का स्तर बढ़ा है या गिरा है। 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ढाका के शेर ए बांग्ला स्टेडियम में जिस तरह बीते 13 मार्च को पाकिस्तानी ऑलराउंडर सलमान अली आगा रन आउट हुए, उसको लेकर काफी बात हो रही है। बता…
 14 March 2026
नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की ओनरशिप को लेकर चल रही चर्चा अब एक निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। स्वीडिश प्राइवेट इक्विटी दिग्गज EQT ग्रुप अब इस रेस में…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर की सफलताओं के बीच पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने उन्हें आने वाली चुनौतियों के प्रति आगाह किया है। गंभीर के मार्गदर्शन…
 14 March 2026
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का आगाज 28 मार्च से होने वाला है। पहला मुकाबला सीजन का रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। वहीं एक बार…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) 15 मार्च 2026 को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले नमन पुरस्कार 2026 में भारतीय क्रिकेट के दिग्गजों और उभरते सितारों को सम्मानित करने…
 13 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
 13 March 2026
आईपीएल 2026 की शुरुआत कुछ दिन में होने वाली है। इस लीग की शुरुआत 2026 में 28 मार्च से हो रही है। आईपीएल में हर साल कुछ ना कुछ ऐसे…
Advt.