शिवसेना ने कहा- सेना में जाति-प्रांत का मुद्दा उठा रहे प्रधानमंत्री मोदी
Updated on
28-06-2020 12:43 AM
-कांग्रेस की गोद में बैठी शिवसेना न करे गंदी क्षेत्रीय भावना का दुष्प्रचार:बीजेपी
मुंबई। शिवसेना ने पार्टी के मुखपत्र सामना के संपादकीय के जरिए मोदी सरकार पर निशाना साधा है। सामना में लिखा कि 'बिहार में चुनाव हैं इसलिए सेना में जात और प्रांत का महत्व बताया जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि ‘बिहार रेजिमेंट’ ने लद्दाख की गलवान घाटी में बहादुरी दिखाई। तो महारों, मराठों, राजपूतों, सिखों, गोरखाओं, डोगरा रेजिमेंट सीमा पर तंबाकू मलते बैठे थे क्या? शिवसेना ने लिखा कि इस तरह की राजनीति कोरोना से भी बदतर है! महाराष्ट्र में भाजपा पर गांव-गांव में जूते खाने की नौबत आ गई है। पता नहीं ये कब सुधरेंगे?
मामले में पलटवार करते हुए बिहार बीजेपी के प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने कहा कि जब से कांग्रेस शिवसेना के साथ गई है तब से वैचारिक तौर पर दिवालिया हो गई है। शिवसेना पहले राष्ट्रवाद की बात करती थी। लेकिन अब कांग्रेस के साथ जाने के बाद उनके सुर में सुर मिलाने का काम कर रही है। कांग्रेस का काम ऐन-केन प्रकारेण सत्ता प्राप्ति का रहा है। शिवसेना भी अब उसी राह पर चल पड़ी है। वहीं बिहार बीजेपी नेता डॉ निखिल आनंद ने कहा कि कहा कि शिवसेना न सिर्फ बिहार रेजीमेंट और बिहारियों बल्कि सभी सेनाओं, भारत के वीर जवानों और शहीद सैनिकों एवं उनके परिवारजनों को भी अपनी सतही राजनीति के लिए अपमानित करने पर उतर आई है। शिवसेना कांग्रेस की गोद में बैठकर बीजेपी को राष्ट्रीय भावना और राष्ट्रवाद पर नसीहत नहीं दे सकती है। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'ग़रीब कल्याण रोज़गार अभियान' योजना की शुरुआत के दौरान लद्दाख में मारे गए भारतीय सैनिकों पर कहा, ''यह पराक्रम बिहार रेजिमेंट का है. हर बिहारी को इस पर गर्व होता है। बिहार के जिन साथियों ने बलिदान दिया है, उन पर हमें गर्व है।
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…