भोपाल। कोरोना संकट के बीच क्वारेंटीन केंद्र दहशत का पर्याय बने हुए हैं, क्योंकि यहां कोरोना संदिग्धों को रखा जा रहा है, लेकिन मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले में पिपरिया के क्वारेंटीन केंद्र का नजारा एकदम जुदा है। क्वारेंटीन केंद्र में मंडप सजा है। मंगलगीत के बीच विवाह उत्सव की तैयारी हो रही है। केंद्र पर क्वारेंटीन युवती का आज विवाह होगा। यह संभवत: देश का पहला ऐसा क्वारेंटीन केंद्र है, जहां शारीरिक दूरी का पालन करते हुए विवाह की रस्में निभाई जाएंगी। शुक्रवार को दिनभर अधिकारियों सहित यहां क्वारंटाइन किए 40 लोग विवाह की तैयारियों में जुटे रहे। दोपहर में मेहंदी की रस्म हुई। शाम को संगीत कार्यक्रम भी हुआ। रेखा का विवाह रायसेन जिले के औबेदुल्लागंज के रहने वाले मनीष साहू से तय हुआ था। विवाह के पूर्व 14 मई को पीथमपुर स्थित अपने भाई के घर से रेखा पिपरिया लौटी थी। रेड जोन से लौटने के कारण उसे 15 मई को क्वारेंटीन केंद्र भेज दिया गया।
सिर्फ 5 लोग आएंगे बारात में
स्वजन ने जब अधिकारियों को विवाह के बारे में जानकारी दी तो क्वारेंटीन केंद्र पर ही कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए विवाह संपन्न कराने का फैसला लिया गया। दुल्हन रेखा के साथ बुजुर्ग मां व भाभी भी यहां हैं। क्वारेंटीन किए गए सभी 40 लोग कोरोना का भय भूलकर शादी की खुशियों में डूबे नजर आ रहे हैं। महिलाएं मंगल गीत गा रही हैं और पुरुष बरातियों के स्वागत की तैयारियों में जुटे हैं। रेखा गरीब परिवार से है, इसलिए शादी का खर्च अधिकारी और समाजसेवी उठा रहे हैं। सामाजिक संगठनों ने उपहार सामग्री भी केंद्र पर पहुंचा दी है।
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…