प्रदेश के दस जिलों में लू का प्रकोप - नौतपा में मप्र में गर्मी के तीखे तेवर
Updated on
27-05-2020 09:25 PM
भोपाल। मध्यप्रदेश के दस जिलों में लू का प्रकोप बढ गया है। कल प्रदेश के छतरपुर, ग्वालियर, रीवा, सीधी, खरगोन, सतना, दमोह, टीकमगढ़, खंडवा और नरसिंहपुर में लू चली। 25 स्थानों पर दिन का अधिकतम तापमान 43 से 46 डिग्री के मध्य दर्ज किया गया। नौतपा में गर्मी के तेवर तीखे बने हुए हैं। भीषण गर्मी का जनजीवन पर असर पड़ा। लोग दिनभर गर्मी से बेहाल रहे। मौसम केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार राजधानी भोपाल में अधिकतम तापमान 44 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक दो दिन बाद प्रदेश के तापमान में गिरावट आने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के प्रवक्ता के मुताबिक प्रदेश में सबसे अधिक 46 डिग्री तापमान खजुराहो, खरगोन, रीवा, ग्वालियर और नौगांव में रिकॉर्ड किया गया। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में पंजाब और उसके आस-पास एक ऊपरी हवा का चक्रवात बन गया है। उनके अनुसार इसके अतिरिक्त मंगलवार को हवाओं का रुख भी दक्षिण-पश्चिमी हुआ है। इससे अधिकतम तापमान में कई स्थानों पर मामूली गिरावट भी दर्ज हुई है। मालवा-निमाड़ अंचल में नवतपा के दूसरे दिन मंगलवार को लू के थपेड़ों से हर कोई परेशान रहा। खरगोन में अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस रहा। महाकोशल-विंध्य में नौतपा के दूसरे दिन रीवा में सबसे अधिक 46.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। वहीं बालाघाट और सतना में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के ऊपर रहा। बुंदेलखंड के दमोह और पन्ना जिले में भी पारा 45 डिग्री सेल्सियस के पार ही रहा। दिनभर तीखी धूप के साथ ही गर्म हवाएं चलती रहीं। न्यूनतम तापमान 30 डिग्री के आसपास बना हुआ है।वरिष्ठ मौसम विज्ञानी शुक्ला के मुताबिक दो दिन बाद गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। 30 मई को एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में दाखिल होने जा रहा है। इसके प्रभाव से वातावरण में नमी बढ़ेगी। बादल छाने और तेज हवाएं चलने से तापमान में गिरावट होगी।
भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को मुख्यमंत्री निवास से ‘क्वींस ऑन द व्हील्स’ के तीसरे संस्करण को फ्लैग ऑफ किया। प्रदेश के समृद्ध व ऐतिहासिक पर्यटन गंतव्यों को देश-दुनिया…
भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों के हित में गेहूं और उड़द खरीदी को लेकर महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा के बाद सरकार…
भोपाल, एमपी में सेक्स रेश्यो यानी लिंगानुपात को सुधारने के लिए शिवराज सिंह चौहान ने साल 2007 में लाड़ली लक्ष्मी योजना शुरु की थी। 'बेटियों को लखपति' बनाने के उद्देश्य से…
भोपाल, इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से 34 से ज्यादा जानें जा चुकी हैं। इसके बाद पूरे प्रदेश में पानी को लेकर सरकार से लेकर अफसर तक अलर्ट हुए…
भोपाल, उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण के विरोध में आंदोलन की धमकी देने वाले उज्जैन उत्तर के बीजेपी विधायक अनिल जैन कालूहेडा को भोपाल तलब किया गया। शुक्रवार देर रात वे भोपाल…
भोपाल, भोपाल में पुलिस मुख्यालय के सामने गोमांस से भरे कंटेनर पकड़ाने के मामले में एसआईटी ने चालान पेश कर दिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के 56 दिन बाद गुरुवार को…
भोपाल, केंद्र सरकार ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर 60 रुपए महंगा कर दिया है। वहीं, 19 KG वाले कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम में 115 रुपए का इजाफा किया गया है। बढ़ी हुई…
भोपाल, भोपाल के नरेला विधानसभा क्षेत्र की बिस्मिल्लाह कॉलोनी स्थित मस्जिद गरीब नवाज में ईरान के सुप्रीम लीडर रहबर-ए-मोअज्जम आयतुल्लाह सैयद अली खामनेई की याद में जलसा-ए-शहादत कार्यक्रम आयोजित किया गया।…
भोपाल, ईरान के खिलाफ अमेरिका-इजराइल युद्ध के बीच दुबई से भोपाल लौटे मोहम्मद समी खान ने बताया कि वह पिछले दो वर्षों से दुबई में एमवीपी डिजाइन इंजीनियर के तौर पर…