'शर्मनाक, अफसर खेल रहे लारालप्पा', बिहार विधानसभा में अपने ही विधायक के सवाल पर घिरे सम्राट चौधरी
Updated on
09-02-2026 12:24 PM
पटना: बिहार विधानसभा के बजट सत्र 2026 की कार्यवाही 9 फरवरी को सवाल जवाब के साथ शुरू हुई। लेकिन सोमवार को सदन में सीन कुछ अलग ही था। सरकार को उसके ही विधायक घेरते दिखे। बीजेपी के जाले से विधायक जीवेश मिश्रा ने पुलिस थानों के निर्माण पर सवाल उठा दिया। जाले और सिंहवाड़ा थाने में आगंतुक कक्ष को न बनाए जाने पर तीखा तंज कस दिया और कहा कि ये शर्म की बात है। रही सही कसर जदयू के बरौली से विधायक मंजीत कुमार सिंह ने पूरी कर दी। उन्होंने भी लगे हाथ ऐसे ही मुद्दे को उठा दिया।
11:20 AM: सम्राट चौधरी को अपने ही विधायक को देना पड़ा जवाब
गृह विभाग के मंत्री सम्राट चौधरी ने इसके बाद अपनी ही पार्टी के विधायक जीवेश मिश्रा के कड़े सवाल का जवाब दिया और कहा कि इसकी जांच कराई जाएगी, और जो अधिकारी दोषी होंगे, उन पर कार्रवाई की जाएगी।
11:15 AM: बीजेपी विधायक जीवेश मिश्रा ने अपनी ही सरकार को घेरा
जीवेश मिश्रा ने कहा कि 'ये बड़ा विवादित जवाब है कि सरकार कह रही है कि थाने का भवन जर्जर नहीं है। अगर जर्जर नहीं है तो सरकार ने मरम्मती के लिए 6 लाख रुपये क्यों दिए? 2023, 2024, 2025, 2026 तक सरकार महिला सिपाही का बैरक नहीं बनवा पाई। क्या सरकार दोषी अधिकारी पर कार्रवाई करेगी। बहुत छोटा काम, शर्म आनी चाहिए इस पर, 2022 में जाले और सिंहवाड़ा में आगंतुक कक्ष बनवाने की स्वीकृति मिली थी। लेकिन 2026 तक ये नहीं बना। जो अधिकारी नहीं बनवा पाए, लारालप्पा खेल रहे हैं सरकार के साथ, ये किसकी जिम्मेवारी है। इतना गैर जिम्मेदार जवाब लिख कर अधिकारी दे रहे हैं।'
10:50 AM: दरभंगा रेप-मर्डर केस पर हंगामा
बिहार विधानसभा के सत्र के शुरू होने के पहले विपक्षी विधायकों ने दरभंगा में 6 साल की बच्ची के रेप और मर्डर केस पर सदन के पोर्टिको में जम कर नारेबाजी की। इस दौरान पटना नीट छात्रा कांड को लेकर भी विपक्षी विधायक उग्र नजर आए। इसी हंगामे के बीच सीएम नीतीश कुमार बिहार विधानसभा में पहुंचे।
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…