मैक्सिको के गुआनाजुआतो में नशीली दावाएं बनाने वाले गिरोहों के गैंगवार में सात लोगों की हत्या
Updated on
10-08-2020 06:41 PM
मैक्सिको सिटी । मैक्सिको के एक ड्रग माफिया की हाल में हुई गिरफ्तारी के बाद उम्मीद की जा रही थी कि देश के सबसे हिंसक राज्य गुआनाजुआतो में शांति स्थापित हो जाएगी, लेकिन सात लोगों के गोलियों से छलनी शव मिलने के बाद इन उम्मीदों पर पानी फिर गया है।
नशीली दवाएं बनाने एवं बेचने वाले एक गिरोह ने घोषणा की है कि वह इस राज्य में अपना नियंत्रण स्थापित करने वाला है। गुआनजुआतो राज्य में सांता रोजा डी लीमा गिरोह और उसके प्रतिद्ंवद्वी गिरोह जेलिस्को के बीच 2017 में इस औद्योगिक राज्य को अपने-अपने कब्जे में लेने के लिए लड़ाई शुरू होने के बाद से अब तक 9,000 से ज्यादा लोगों की हत्या की जा चुकी है।
उम्मीद की जा रही थी कि सांता रोजा गिरोह के नेता जोस एंतोनियो येपेज ओर्तिज उर्फ एल मारो की दो अगस्त को हुई गिरफ्तारी के बाद हिंसा खत्म हो जाएगी, लेकिन शनिवार को गुआनजुआतो के अधिकारियों ने पुष्टि की कि राज्य की सीमा के पास सड़क के किनारे सात लोगों के गोलियों से छलनी शव पड़े मिले। अधिकारियों ने बताया कि उन्हें वहां से राइफल और पिस्तौल से चलाई गई गोलियों के खोके मिले हैं जो दिखाते हैं कि सभी की हत्या उसी स्थान पर की गई।
शनिवार को ही, सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में करीब 20-22 लोग राइफलों, 50 बोर की स्निपर राइफल और कम से कम दो बेल्ट वाली मशीन गन साथ में लिए सेना जैसी वर्दी पहने हुए नजर आए। वीडियो में दिख रहे व्यक्तियों ने खुद को सांता रोजा गिरोह का प्रतिद्वंद्वी जेलिस्को न्यू जेनरेशन कार्टेल का सदस्य बताया, जो अब गुआनजुआतो में अपना नियंत्रण स्थापित करना चाहता है।
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…