Select Date:

सेवा सेतु ने आसान की राह, घर बैठे मिला विवाह प्रमाण पत्र

Updated on 27-10-2026 12:15 PM

धमतरी। सरकारी दफ्तरों के चक्कर, लंबी कतारें और काम पूरा होने का इंतजार—आम तौर पर किसी प्रमाण पत्र को बनवाने की प्रक्रिया से जुड़ी ये परेशानियां अब डिजिटल सेवाओं के विस्तार से कम हो रही हैं। धमतरी जिले के  नगरी निवासी  राज साहू की कहानी इसी बदलाव की एक तस्वीर पेश करती है। कभी विवाह प्रमाण पत्र बनवाना उनके लिए चुनौती था, लेकिन छत्तीसगढ़ शासन के सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से यह काम अब उनके लिए आसान हो गया है।

राज साहू को विवाह प्रमाण पत्र की आवश्यकता सरकारी योजनाओं का लाभ लेने और अन्य जरूरी कार्यों के लिए थी। प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया को लेकर उनके मन में भी वही आशंकाएं थीं, जिनसे ग्रामीण क्षेत्रों के अनेक लोग गुजरते हैं। उन्हें लगता था कि इसके लिए बार-बार सरकारी कार्यालय जाना पड़ेगा, लंबी प्रक्रिया से गुजरना होगा और समय के साथ पैसे भी खर्च होंगे।

इसी दौरान उन्हें नगरी पंचायत कार्यालय से उन्हें ऑनलाइन आवेदन की सुविधा की जानकारी मिली। इसके बाद उन्होंने सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से विवाह प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया। ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत उन्होंने आवश्यक जानकारी भरी और दस्तावेज अपलोड किए। आवेदन की स्थिति की जानकारी भी उन्हें मोबाइल के माध्यम से मिलती रही। कुछ ही दिनों में उनका विवाह प्रमाण पत्र तैयार हो गया, जिसे उन्होंने घर बैठे डाउनलोड कर लिया।

राज साहू के लिए यह केवल एक प्रमाण पत्र मिलने की बात नहीं थी, बल्कि सरकारी सेवाओं को प्राप्त करने के तरीके में आए बदलाव का अनुभव भी था। उनके मुताबिक, सेवा सेतु पोर्टल के जरिए कम समय में प्रमाण पत्र मिल जाने से अनावश्यक भागदौड़ से राहत मिली। इससे उनके समय, धन और श्रम की बचत हुई। अब आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध होने से उन्हें संबंधित कार्यों और योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया में भी सहूलियत मिल रही है।

डिजिटल सेवा से बढ़ रहा भरोसा

राज साहू का अनुभव बताता है कि डिजिटल शासन की सार्थकता केवल ऑनलाइन पोर्टल शुरू करने में नहीं, बल्कि उसकी सुविधा आम नागरिक तक पहुंचाने में है। जब ग्राम पंचायत स्तर पर लोगों को सही जानकारी और आवेदन में सहयोग मिलता है, तो तकनीक उन लोगों के लिए भी उपयोगी बन जाती है, जो पहले सरकारी प्रक्रियाओं को जटिल मानते थे।

सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से राज साहू को मिली यह सुविधा सुशासन के उस उद्देश्य को रेखांकित करती है, जिसमें सरकारी सेवाएं सरल, पारदर्शी और नागरिकों के लिए सुलभ हों। निवासी नगरी की यह कहानी बताती है कि तकनीक और स्थानीय स्तर पर मिलने वाला सहयोग साथ आएं, तो सरकारी दफ्तरों की भागदौड़ कम कर सेवाओं को आम आदमी के करीब लाया जा सकता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 October 2026
छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की बैठक होगी। नवा रायपुर स्थित महानदी भवन मंत्रालय में सुबह 11:30 बजे से होने वाली इस बैठक में प्रदेश…
 27 October 2026
सुकमा, दक्षिण बस्तर में मौसम बदल गया है। पिछले दो दिनों से तापमान गिर रहा है। बुधवार सुबह से आसमान में बादल छाए हैं और ठंडी हवाएं चल रही हैं। चक्रवात…
 27 October 2026
दुर्ग-भिलाई, रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) दुर्ग ने रेल संपत्ति चोरी के 5 साल पुराने दो मामलों में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ विशेष रेलवे न्यायालय रायपुर से…
 27 October 2026
रेलवे में अब आरक्षण काउंटर से टिकट लेने वाले यात्रियों को भी ऐच्छिक यात्रा बीमा का लाभ मिलेगा। मंगलवार यानी आज से यह सुविधा शुरू हो गई है। इसके लिए…
 27 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में ‘ब्रेस्ट टैक्स’ को लेकर फेसबुक पर पोस्ट करने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने FIR दर्ज किए जाने पर सवाल उठाए हैं। सोमवार को जस्टिस…
 27 October 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से नौकरी की तलाश में रूस गया युवक 7 अक्टूबर से लापता है। परिवार का उससे कॉन्टैक्ट नहीं हो पा रहा है। विनीत की बहन ने आरोप…
 27 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ की राजनीति में ‘नो कमेंट्स’ एक बार फिर चर्चा में है। भाजपा की नई प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी के दौरे के दौरान पार्टी की बैठकों में मंत्रियों के कामकाज…
 27 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के कई जिलों में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने छापेमारी की है। यह कार्रवाई रायपुर के पंडरी इलाके के रवि नगर स्थित सुशील विला में हुई है। कारोबारी…
 27 October 2026
राजनांदगांव। परिवहन विभाग द्वारा जिले में सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने एवं यात्री बसों के सुरक्षित संचालन के उद्देश्य से यात्री बसों की सघन जांच अभियान चलाया गया। अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन…
Advt.