लंदन। इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज रोरी बर्न्स को लगता है कि अगले महीने वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की क्रिकेट श्रृंखला उनकी टीम के लिये बेहत अहम होगी। बर्न्स के अनुसार इस दौरान उन्हें वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाजी आक्रमण से सावधान रहना होगा। बर्न्स ने कहा, ‘‘इंडीज टीम के पास काफी अच्छे क्रिकेटर हैं और यह काफी कठिन परीक्षा होगी, चाहे कोई भी क्रिकेटर आये। ’’ वेस्टइंडीज ने पिछले साल अपनी धरती पर इंग्लैंड को 2-1 से हराया था। बर्न्स ने कहा, ‘‘पिछली बार जब हम एक दूसरे से खेले थे तब उन्हें जीत मिली थी , इसलिये वे किसी भी प्रकार से कमजोर नहीं हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘उनके गेंदबाजी आक्रमण ने हमें काफी परेशान किया था। उनके गेंदबाज काफी बेहतरीन हैं और उनके पास गति भी है।’’ वहीं इंडीज टीम के अनुभवी खिलाड़ियों डेरेन ब्रावो, शिमरोन हेटमेयर और कीमो पॉल ने कोरोना महामारी को देखते हुए इंग्लैंड का दौरा करने से मना कर दिया था हालांकि इसके बाद भी टीम में केमार रोच जैसे खिलाड़ी भी हैं जो पिछली श्रृंखला में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने थे।
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
नई दिल्ली: ढाका के शेर ए बांग्ला स्टेडियम में जिस तरह बीते 13 मार्च को पाकिस्तानी ऑलराउंडर सलमान अली आगा रन आउट हुए, उसको लेकर काफी बात हो रही है। बता…
नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की ओनरशिप को लेकर चल रही चर्चा अब एक निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। स्वीडिश प्राइवेट इक्विटी दिग्गज EQT ग्रुप अब इस रेस में…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर की सफलताओं के बीच पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने उन्हें आने वाली चुनौतियों के प्रति आगाह किया है। गंभीर के मार्गदर्शन…
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का आगाज 28 मार्च से होने वाला है। पहला मुकाबला सीजन का रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। वहीं एक बार…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) 15 मार्च 2026 को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले नमन पुरस्कार 2026 में भारतीय क्रिकेट के दिग्गजों और उभरते सितारों को सम्मानित करने…
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…