नई दिल्ली। मल्टीप्लेक्स और सिनेमाहाल ने भी अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। आने वाले दिनों में मल्टीप्लेक्सों में परिवार, ग्रुप बुकिंग और कपल्स की बुकिंग के लिए अलग-अलग सीटें बनाई जा रही है। साथ ही इन सीटों की बुकिंग के बाद एक सीट का अंतर रहेगा। साथ ही फिल्मों के शुरू होने और खत्म होने के समय में भी पर्याप्त अंतर रखा जाएगा। फिल्म शुरू होने के पहले ही पूरा ऑडी सैनिटाइज की जाएगी और साफ-सफाई का विशेष ध्यान दिया जाएगा। मल्टीप्लेक्स के सभी कर्मचारियों के लिए आरोग्य सेतू एप अनिवार्य होगा और साथ ही सभी को मास्क, ग्लब्स पहनना ही होगा। बताया जा रहा है कि अधिक से अधिक यह कोशिश की जाएगी कि डिजिटल ट्रांजेक्शन ही अधिक हो। यह कोशिश होगी कि पेपरलेस ट्रांजेक्शन ही अधिक से अधिक हो। यानी ऑनलाइन टिकट बुकिंग के साथ आप पेमेंट भी करेंगे। बताया जा रहा है कि मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ने इसके लिए सरकार को एक प्रस्ताव भी बनाकर भेजा है कि उन्हें खोलने की अनुमति मिलती है तो इन चीजों का ध्यान रखा जाएगा। इस प्रकार इन दिनों मल्टीप्लेक्सों द्वारा भी कड़ी तैयारी शुरू कर दी गई है। गौरतलब है कि इन दिनों लॉकडाउन के चलते दूसरे व्यापार-उद्योग के साथ ही मल्टीप्लेक्स को भी तगड़ा झटका लगा है।
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…