सेंसेक्स में 600 अंकों की तेजी, निफ्टी 10,300 के पार
Updated on
08-06-2020 08:23 PM
मुंबई। वैश्विक बाजारों से सकारात्मक संकेतों और विदेशी कोषों की लगातार आवक के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स में सोमवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 600 से अधिक की तेजी देखने को मिली और इस दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। बीएसई सेंसेक्स 34,927.80 के ऊपरी स्तर को छूने के बाद 608.59 अंक की तेजी के साथ 34,895.83 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह एनएसई निफ्टी 184.60 अंक बढ़कर 10,326.75 अंक पर था। सेंसेक्स में सबसे अधिक सात प्रतिशत की बढ़त इंडसइंड बैंक में हुई। इसके अलावा टाइटन, एक्सिस बैंक, एसबीआई, बजाज फाइनेंस, ओएनजीसी, आईसीआईसीआई बैंक, एलएंडटी, एचडीएफसी बैंक और एनटीपीसी में तेजी रही। रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) के शेयरों में करीब दो प्रतिशत की बढ़त हुई। दूसरी ओर सन फार्मा और भारती एयरटेल में बिकवाली देखने को मिली। कारोबारियों के अनुसार रिलायंस जियो के सौदों ने घरेलू बाजार की धारणा को मजबूती दी। इसके साथ ही एशियाई बाजारों से सकारात्मक संकेत और लगातार विदेशी कोषों की आवक से बाजार में तेजी आई।
बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 1.2 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी नजर आ रही है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 1.7 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। तेल-गैस शेयरों में भी आज तेजी नजर आ रही है। बीएसई का ऑयल एंड गैस इंडेक्स 2.26 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स करीब 515 अंक की तेजी के साथ 34,800 के आसपास कारोबार कर रहा है। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी करीब 175 अंक की तेजी के साथ 10300 के आसपास कारोबार कर रहा है।
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) में बड़ी गिरावट हुई है। बीते सप्ताह अपना फॉरेन करेंसी एसेट या एफसीए (FCA) भंडार तो घटा ही है। साथ ही…
नई दिल्ली: भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को कहा कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली अगले कुछ महीनों में क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े समझौते को अंतिम रूप देने…
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran-Israel War) की तपिश इस समय सिर्फ पश्चिम एशिया के देश ही नहीं, बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया इससे परेशान है। भारत में देखिए तो हर…
नई दिल्ली: सीबीआई ने 228 करोड़ रुपये के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया धोखाधड़ी मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी से पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।…
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक ने 2016 में नोटबंदी के दौरान दिल्ली की एक कंपनी की 3.2 करोड़ रुपये की नकदी जमा करने से इन्कार कर दिया था। बैंक…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्ता है। फारस की खाड़ी…
नई दिल्ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
नई दिल्ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…