Select Date:

सेंसेक्स 39,374 और निफ्टी 11,600 के पार

Updated on 28-08-2020 06:11 PM

मुंबई आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज में बढ़त के साथ विदेशी कोषों की आवक बनी रहने तथा एशियाई बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों के चलते बीएसई के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 200 अंक से अधिक की तेजी दर्ज की गई। इस दौरान बीएसई सेंसेक्स 261.03 अंक की तेजी के साथ 39,374.50 पर कारोबार कर रहा था, जबकि एनएसई निफ्टी 71.60 अंक बढ़कर 11,630.85 अंक पर कारोबार कर रहा था। सेंसेक्स में सबसे अधिक चार प्रतिशत का लाभ एक्सिस बैंक में हुआ। तेजी के लिहाज से इसके बाद इंडसइंड बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एलएंडटी, टाटा स्टील, सन फार्मा और ओएनजीसी का स्थान रहा। दूसरी ओर एचसीएल टेक, कोटक बैंक, एशियन पेंट्स, इंफोसिस और एचडीएफसी बैंक में गिरावट हुई। पिछले सत्र में सेंसेक्स 39.55 अंक की बढ़त के साथ 39,113.47 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 9.65 अंक की तेजी के साथ 11,559.25 पर बंद हुआ।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
नई दिल्‍ली: गोल्डमैन सैक्स ने भारत की ग्रोथ के अनुमानों में कटौती कर दी है। अपने पूर्वानुमान में उसने आधा फीसदी की कमी की है। पश्चिम एशिया संघर्ष को उसने एक…
 19 March 2026
नई दिल्‍ली: जेरोम पॉवेल की अगुवाई वाली फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) ने बुधवार को ब्याज दरों को 3.50%-3.75% के दायरे में जस का तस रखा। FOMC के बयान में कहा…
 19 March 2026
नई दिल्ली: अगर आप सरकारी बैंक में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं, तो अब केवल परीक्षा पास करना ही काफी नहीं होगा। केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि…
 19 March 2026
79वीं ईस्वी की गर्मियों में रोम के अमीर नेपल्स की खाड़ी के तट पर फेर्रागोस्टो मना रहे थे। पोम्पेई एक ऐसा शहर था, जहां के लोग लाभ को ही आनंद…
 19 March 2026
नई दिल्ली: एडटेक कंपनी फिजिक्सवाला ( Physicswallah ) को असेसमेंट ईयर 2023-24 के लिए 263.34 करोड़ रुपये का इनकम टैक्स डिमांड नोटिस मिला है। कंपनी ने बताया कि विभाग ने उस…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारत के सबसे बड़े निजी बैंक HDFC बैंक से जुड़ी एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बैंक के चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती (Atanu Chakraborty) ने बुधवार देर…
 19 March 2026
नई दिल्ली: गुरुवार को सोना और चांदी में बड़ी गिरावट आई। बाजार खुलने के कुछ ही समय बाद एमसीएक्स पर चांदी प्रति किलो 5000 रुपये तक गिर गई। वहीं सोना भी…
 19 March 2026
नई दिल्ली: ईरान पर इजरायल और अमेरिका के हमले का आज 20वां दिन है। यह युद्ध लगातार तेज होता जा रहा है। इस युद्ध के कारण पश्चिम एशिया में भी तनाव…
 18 March 2026
नई दिल्ली: नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ( NCLT ) ने अडानी एंटरप्राइजेज को जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (JAL) के अधिग्रहण की मंजूरी दे दी है। इस फैसले के साथ भारत के दिवालिया…
Advt.