Select Date:

युवा के नाम पर बेटे-बेटियों को टिकट दिलाने की तैयारी में वरिष्ठ नेता

Updated on 28-08-2020 06:10 PM

नई दिल्ली बिहार विघानसभा चुनाव में कांग्रेस एक तिहाई सीट पर अपनी दावेदारी पेश करेगी। पार्टी का मानना है कि प्रदेश में महागठबंधन की स्थिति मजबूत है और इस बार महागठबंधन प्रदर्शन पिछले चुनाव के मुकाबले बहुत अच्छा रहेगा। पर पार्टी नेताओं को खुद अपनी रणनीति पर भरोसा नहीं है। उनका मानना है कि टिकट बंटवारे में एक भी गलती चुनाव में कांग्रेस के प्रदर्शन पर भारी पड़ सकती है। पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 41 सीट पर चुनाव लड़ी थी। इसमें से 27 सीट पर जीत दर्ज की थी। हालांकि, बाद में मोहम्मद जावेद के किशनगंज से सांसद बनने के बाद खाली हुई सीट पर पार्टी अपना कब्जा बरकरार नहीं रख पाई थी। ऐसे में पार्टी के पास अब 26 विधायक है। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि हम पिछले चुनाव से अधिक सीट पर चुनाव लड़ेगे। क्योंकि, अब स्थितियां अलग हैं। बिहार प्रदेश के वरिष्ठ नेता किशोर कुमार झा कहते हैं कि राजद को यह बात समझनी चाहिए कि कांग्रेस के बगैर जीत की दहलीज तक नहीं पहुंच सकता है। 2010 के चुनाव में कांग्रेस और राजद अलग-अलग चुनाव लड़े थे, उस वक्त कांग्रेस को 8 सीट मिली, पर राजद भी सिर्फ 22 सीट पर सिमट गई थी। वर्ष 2015 के चुनाव में फिर साथ आए, तो दोनों पार्टियों को एक-दूसरे का फायदा मिला। इस सबके बीच पार्टी नेताओं की असल चिंता टिकट बंटवारे को लेकर है। पार्टी के एक नेता ने कहा कि सीट कुछ कम भी मिलती है, तो कोई परेशानी नहीं है। पर मुश्किल उस वक्त होगी जब युवाओं के नाम पर वरिष्ठ नेताओं के बेटे- बेटियों को टिकट दिया जाएगा। उनके मुताबिक, करीब एक दर्जन नेता अपने बेटे-बेटियों को टिकट दिलाने के लिए तैयार हैं। पार्टी ऐसा करती है, तो नुकसान तय है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को दरकिनार कर वरिष्ठ नेताओं के रिश्तेदारों को टिकट दिया गया तो किशनगंज उपचुनाव की पार्टी चुनाव हार जाएगी। पार्टी नेता ने कहा कि सदस्यता अभियान में कई युवा अच्छा काम कर रहे हैं। ऐसे में पार्टी को वरिष्ठ नेताओं के रिश्तेदारों को कम टिकट देते हुए नए कार्यकर्ता और नेताओं को मौका देना चाहिए। ताकि, चुनाव में जीत तय की जा सके।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
जयपुर: गुलाबी नगरी के गौरव और ऐतिहासिक आमेर महल में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए…
 18 March 2026
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
 18 March 2026
अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ…
 18 March 2026
 चंदौली: उत्तर प्रदेश की चंदौली पुलिस की शराब तस्करों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है। एसपी के निर्देशन में चंदौली पुलिस ने इस मार्च महीने के महज 15 दिनों में शराब…
 18 March 2026
सवाई माधोपुर: राजस्थान के रणथंभौर टाइगर रिजर्व के राजबाग इलाके में प्रकृति का वह कठोर चेहरा देखने को मिला, जिसे देखकर सफारी पर आए पर्यटकों की सांसें गले में अटक गईं।…
 18 March 2026
नई दिल्ली, राज्यसभा में बुधवार को अप्रैल से जुलाई के बीच राज्यसभा से रिटायर हो रहे 59 सांसदों को विदाई दी गई। इनमें पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा, शरद पवार, सभापति हरिवंश,…
 17 March 2026
मुंबई: शिवसेना नेता और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सोमवार को दिल्ली पहुंच गए हैं। यहां वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मिलने वाले हैं। हालांकि इस मुलाकात के पीछे का सटीक कारण अभी तक…
 17 March 2026
पटना: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अधिकारियों से काम पर लौटने की अपील का असर दिखने लगा है। उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा के आग्रह…
 17 March 2026
कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद राज्य के कई वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता…
Advt.