Select Date:

वरिष्ठ आईएएस अफसर राजीव कुमार ने चुनाव आयुक्त के रूप में ग्रहण किया पदभार

Updated on 02-09-2020 12:06 AM
नई दिल्ली । भारत के नए चुनाव आयुक्त के रूप में राजीव कुमार ने पदभार ग्रहण कर लिया है। वह मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा और चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा को भारत निर्वाचन आयोग में ज्वाइन करेंगे। राजीव कुमार पूर्व में वित्त सचिव भी रहे हैं। उनको पिछले माह  नया निर्वाचन आयुक्त नियुक्‍त किया  गया, उन्होंने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया है।
राजीव कुमार की नियुक्ति की जानकारी विधि मंत्रालय ने अधिसूचना जारी करके दी। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उनके पदभार ग्रहण करने की तिथि से उनकी नियुक्ति को मंजूरी दे दी। राजीव कुमार 1984 बैच के झारखंड कैडर के वरिष्ठ आइएएस अधिकारी हैं। राजीव कुमार को पिछले साल जुलाई में वित्त सचिव नियुक्त किया गया था। उन्होंने पिछले तीन दशकों में कई सेक्टरों में नौकरशाह के तौर पर काम किया है। उन्होंने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को मजबूत करने की केंद्र की योजना को लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इसके अलावा राजीव कुमार ने प्रधानमंत्री जनधन और मुद्रा ऋण जैसी योजनाओं के क्रियान्वयन पर भी काफी काम किया है।
राजीव कुमार मूलत: उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। वे एक फरवरी, 1993 से एक जून, 1996 तक रांची के उपायुक्त रहे। इसके अलावा वे कार्मिक विभाग में विशेष सचिव, प्राथमिक शिक्षा निदेशक और उद्योग निदेशक समेत झारखंड भवन, नई दिल्ली में अतिरिक्त स्थानीय आयुक्त और स्थानीय आयुक्त पद पर रहे।
केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के दौरान वर्ष 2012 से उन्होंने वित्त मंत्रालय में संयुक्त सचिव, अतिरिक्त सचिव और विशेष सचिव की जिम्मेदारी निभाई। राजीव एक सितंबर, 2017 से 29 फरवरी, 2020 तक वे केंद्रीय वित्त सचिव के पद पर रहे। बता दें कि अशोक लवासा ने पिछले महीने इस्तीफा दे दिया था। लवासा अब एशियाई विकास बैंक (एडीबी) के उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालेंगे। लवासा ने राष्ट्रपति भवन को भेजे अपने इस्तीफे में 31 अगस्त को खुद को कार्यमुक्त करने का अनुरोध किया था। अशोक लवासा ऐसे दूसरे चुनाव आयुक्त है, जिन्होंने अपना कार्यकाल पूरा होने से पहले ही इस्तीफा दे दिया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
जयपुर: गुलाबी नगरी के गौरव और ऐतिहासिक आमेर महल में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए…
 18 March 2026
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
 18 March 2026
अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ…
 18 March 2026
 चंदौली: उत्तर प्रदेश की चंदौली पुलिस की शराब तस्करों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है। एसपी के निर्देशन में चंदौली पुलिस ने इस मार्च महीने के महज 15 दिनों में शराब…
 18 March 2026
सवाई माधोपुर: राजस्थान के रणथंभौर टाइगर रिजर्व के राजबाग इलाके में प्रकृति का वह कठोर चेहरा देखने को मिला, जिसे देखकर सफारी पर आए पर्यटकों की सांसें गले में अटक गईं।…
 18 March 2026
नई दिल्ली, राज्यसभा में बुधवार को अप्रैल से जुलाई के बीच राज्यसभा से रिटायर हो रहे 59 सांसदों को विदाई दी गई। इनमें पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा, शरद पवार, सभापति हरिवंश,…
 17 March 2026
मुंबई: शिवसेना नेता और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सोमवार को दिल्ली पहुंच गए हैं। यहां वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मिलने वाले हैं। हालांकि इस मुलाकात के पीछे का सटीक कारण अभी तक…
 17 March 2026
पटना: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अधिकारियों से काम पर लौटने की अपील का असर दिखने लगा है। उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा के आग्रह…
 17 March 2026
कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद राज्य के कई वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता…
Advt.