राजनांदगांव । देश
की आजादी की 74वीं वर्षगांठ पर गौरीनगर स्थित शीतला मंदिर चौक में वार्ड पार्षद एवं
वरिष्ठ सभापति समद खान द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ सभापति खान ने
कहा कि, अंग्रेजों की गुलामी से आज ही के दिन 15 अगस्त 1947 को हमारा देश आजाद हुआ
था। इसके लिए हमारे जाबांज वीर जवानों और वीरांगनाओं को अपने प्राण न्योछावर करने पड़े,
तब जाकर लंबे संघर्ष के बाद देश को स्वाधीनता मिल पाई। उन्होंने देश की आजादी की वर्षगांठ
पर नागरिकों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए आपसी भाईचारा और एकता के साथ रहने का
आव्हान किया।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य हफीज खान, श्रीमती कम्मू बाई, सतीश लाल, नरेन्द्र सुलाखे, धर्मेन्द्र प्रताप सिंह, विजय यादव, मुकेष मोजेष, जाकिर खान, तुकाराम, तलुसी पटेल, नागेष्वर बंजारे, इरफान खान, पुन्नु यादव, विट्ठल राव गायकवाड, विजय कुमार, गुडवा, प्रवीण सिंह ठाकुर, संतोश यादव, विक्की यादव, प्रदीप सारथी, बालाजी गायकवाड, आकाष सिंह ठाकुर, प्रवीण, सहित नागरिकगण मौजूद थे।