Select Date:

एनएसएफ निदेशक के के तौर पर भारतीय-अमेरिकी वैज्ञानिक के नाम पर सीनेट ने लगाई मोहर

Updated on 21-06-2020 06:09 PM
वाशिंगटन । अमेरिकी सीनेट ने विज्ञान एवं इंजीनियरिंग के गैर-चिकित्सा क्षेत्र में मौलिक अनुसंधान को समर्थन देने वाली अमेरिका की सर्वोच्च संस्था ‘राष्ट्रीय विज्ञान न्यास’ (एनएसएफ) के निदेशक के तौर पर प्रसिद्ध भारतीय-अमेरिकी वैज्ञानिक डॉ. सेतुरमन पंचनाथन के नाम पर मोहर लगाई है। एरिजोना स्टेट यूनिवर्सिटी के पंचनाथन (58) एनएसएफ का नेतृत्व करेंगे। एनएसएफ विज्ञान के क्षेत्र में निधि प्रदान करने वाली शीर्ष अमेरिकी संस्था है, जिसका सालाना बजट 7.4 अरब डॉलर है। पंचनाथन को उनके मित्र एवं परिवार के लोग ‘पंच’ के नाम से संबोधित करते हैं। उन्हें ऐसे परिवर्तनकारी नेता के रूप में जाना जाता है, जिनके मानवता केंद्रित प्रयासों से वैश्विक स्तर पर सकारात्मक बदलाव आए हैं। अमेरिकी सीनेट में शुक्रवार को सर्वसम्मति से उनके नाम की पुष्टि की गई। इससे पता चलता है कि शीर्ष वैज्ञानिक के तौर पर वह कितने लोकप्रिय हैं।
एनएसएफ की मौजूदा निदेशक फ्रांस कॉरडोवा का छह साल का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। पंचनाथन छह जुलाई को निदेशक के तौर पर कार्यभार संभालेंगे। वह एनएसएफ के निदेशक के तौर पर चुने गए दूसरे भारतीय-अमेरिकी हैं। इससे पहले भारतीय-अमेरिकी डॉ. सुब्रा सुरेश अक्टूबर 2010 से मार्च 2013 तक यह जिम्मेदारी निभा चुके हैं। ‘इंडियासपोरा’ के संस्थापक एमआर रंगस्वामी ने कहा कि सीनेट में रिपब्लिकन पार्टी और डेमोक्रेटिक पार्टी ने सर्वसम्मति से पंचनाथन के नाम की पुष्टि की। इससे पता चलता है कि वह इस कार्य के लिए कितने योग्य हैं। इंडियासपोरा समुदाय को गर्व है कि वह केवल हमारा ही नहीं, बल्कि वृहद समुदाय का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
 19 March 2026
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
 19 March 2026
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
 19 March 2026
रियाद: सऊदी अरब ने कहा है कि ईरान की ओर से हो रहे हमलों का जवाब देने का उनकी सेना को हक है और वह इस तरफ बढ़ सकते हैं।…
 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
Advt.