Select Date:

गाजियाबाद में सेमीकंडक्टर ड्रोन यूनिट लगने की उम्मीद, जर्मनी में 10 हजार करोड़ रुपये के MOU

Updated on 27-02-2026 12:19 PM
गाजियाबाद : उत्तर प्रदेश को आर्थिक मजबूती देने और युवाओं के लिए रोजगार सृजित करने के लिए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ जर्मनी के दौरे पर हैं। उनकी टीम में साहिबाबाद विधायक और कैबिनेट मिनिस्टर सुनील शर्मा भी है। जर्मनी से सुनील शर्मा ने NBT को बताया कि सुनाल विदेशी निवेशक 22 से 26 यूपी में निवेश करने को तैयार हैं। 22 से 26 फरवरी तक पांच दिवसीय फरवरी तक दौरे पर थे। जर्मनी में निवेशकों से की मीटिंग दौरे में करीब 10 हजार करोड़ रुपये के MOU हो चुके हैं। जल्द ही जर्मनी समेत कई देशों के निवेशक यूपी का दौरा कर और एमओयू साइन करेंगे।ये निवेशक उच्च्च तकनीक वाले ड्रोन, सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग के साथ ई-वीकल मैन्युफैक्चरिंग जैसे क्षेत्र में निवेश के इच्छुक हैं। उन्होंने उम्मीद जताई है कि इसका लाभ गाजियाबाद को भी हो सकता है, क्योंकि जिला वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रॉडक्ट के तहत इंजीनियरिंग गुड्स के क्षेत्र में अपनी पहचान बना चुका है। सुनील शर्मा के मुताबिक, जर्मनी के फ्रैंकफर्ट में यूपी के प्रतिनिधिमंडल ने सिल्के सिक्टर (ZVEI-ग्लोबल अफेयर्स और इकोनॉमिक्स, इंडो पैसिफिक एवं चाइना अफेयर्स), मार्कस शाइबॉल सीईओ ईए इलेक्ट्रो ऑटोमेटिक जीएमबीएच से निवेश पर चर्चा की।


उच्‍च क्षमता वाले ड्रोन के बारे में ली जानकारी

सुनील शर्मा के मुताबिक, क्‍वांटम सिस्‍टम जीएमबीएच, सिस्‍टम हेलसिंग, ड्रोनिवा जीएमबीएच, एसआईए ओरिजिन रोबोटिक्‍स और एरोनिया जैसी अग्रणी ड्रोन और एयरोस्‍पेस कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ मीटिंग कर उन्‍हें प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित किया। कंपनियों ने उन्‍नत हवाई निगरानी, रक्षा स्‍तरीय टोही और लगभग 160 किलोमीटर की रेंज वाले ड्रोन के बारे में जानकारी दी। आईटी मिनिस्‍टर ने बताया कि प्रतिनिधिमडल ने जर्मनी के प्रतिष्ठित न्‍यूरेम्‍बर्ग किले का भी दौरा किया है।


25 करोड़ उपभोक्‍ताओं का बाजार है यूपी

इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने निवेशकों को उत्तर प्रदेश की मजबूत हो रही अर्थव्यवस्था और 25 करोड़ उपभोक्ताओं का बड़ा बाजार होने की जानकारी दी। प्रदेश के आईटी मिनिस्टर सुनील शर्मा ने बताया कि भारत का आईना बन चुके उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए बेहतर माहौल है। यहां सुदृढ़ कानून-व्यवस्था के साथ विश्वस्तरीय एक्सप्रेसवे नेटवर्क, रक्षा औद्योगिक गलियारा, इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर और पारदर्शी औद्योगिक नीति निवेशकों को आकर्षित करती हैं। उन्होंने बताया कि सीमेंस (Siemens) और एनएक्सपी सेमीकंडक्टर्स जैसी अग्रणी कंपनियां पहले से ही निवेश कर चुकी है।

स्मार्ट सिटी प्रॉजेक्ट में सहयोग पर बनी सहमति

उपमुख्यमंत्री ने बहुराष्ट्रीय कंपनियों के सीईओ के साथ निवेश पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने फुजिकुरा लिमिटेड, के प्रतिनिधियों के साथ उन्नत सेंसर प्रौद्योगिकी, स्वायत्त प्लैटफॉर्म और स्मार्ट अवसंरचना से जुड़े क्षेत्रों में निवेश को लेकर बातचीत की। खासकर स्मार्ट सिटी और डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं में सहभागिता और अनुसंधान पर सहयोग करने पर सहमति बनी। उन्होंने हाई-टेक मैन्युफैक्चरिंग और ड्रोन हब बनाने की संभावनाओं पर भी चर्चा की।


रक्षा क्षेत्र में भी निवेश

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि टेलीफोनिका समेत कई अन्य कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ दूरसंचार, डिजिटल इफ्रास्ट्रक्चर, रक्षा क्षेत्र में सहयोग, टेक्नॉलजी ट्रांसफर के क्षेत्र में निवेश और साझेदारी की संभावना पर सकारात्मक सहमति बनी। प्रतिनिधिमंडल ने रेल ट्रैक और कंक्रीट स्लीपरों के उत्पादन की उन्नत तकनीकी प्रक्रियाओं को जानने के लिए न्यूरेमबर्ग स्थित रेलवन जीएमबीएच के अत्याधुनिक प्लांट का भी निरीक्षण किया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
 14 March 2026
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
 14 March 2026
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
 14 March 2026
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
 14 March 2026
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
Advt.