भोपाल। जानलेवा महामारी कोराना वायरस की दवा के क्लीनिकल ट्रायल पर देशभर की उम्मीदें टिकी हुई हैं। यह राजधानी भाेपाल के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में चल रहा है।
दवा माइकोबैक्टीरियम डब्ल्यू के पहले चरण का ट्रायल यहां पूरा होने के बाद दूसरे दौर का क्लीनिकल ट्रायल शुरू कर दिया गया है। इसमें कोरोना के ऐसे मरीजों को शामिल किया जाएगा जो संक्रमित होने के बाद सामान्य हैं। उन्हें कोई लक्षण नहीं हैं या फिर मामूली लक्षण हैं। यह ट्रायल 200 मरीजों पर किया जाएगा। ट्रायल के पहले मरीजों से क्लीनिकल ट्रायल के नियमों के तहत सहमति ली जाएगी। इसके बाद तीसरे चरण का ट्रायल शुरू होगा। इसमें उन लोगों को शामिल किया जाएगा जो कोरोना के लिए ज्यादा जोखिम में रहते हैं। इनमें ज्यादातर स्वास्थ्यकर्मी होंगे। इन पर ट्रायल का मकसद यह देखना है कि दवा लेने के बाद उन्हें संक्रमण होता है या नहीं। एम्स में इस दवा का पहले चरण का ट्रायल एक मई से शुरू हुआ था। इसमें कोरोना के 40 गंभीर मरीजों को ट्रायल के लिए चिन्हित किया गया था, लेकिन आठ पर ही ट्रायल हो पाया। मरीजों की गंभीर स्थिति और ट्रायल के नियम और शर्तें कठिन होने की वजह से 40 मरीजों पर ट्रायल नहीं हो पाया। हालांकि, जिन मरीजों पर ट्रायल किया गया उसके परिणाम अच्छे बताए जा रहे हैं। इनमें कुछ मरीज तो ऑक्सीजन सपोर्ट पर थे और ठीक हुए हैं। हालांकि, एम्स के अधिकारियों का कहना है कि जब तक ट्रायल पूरा होने के बाद अंतिम नतीजे न आ जाएं तो यह कहना जल्दबाजी होगा दवा कितनी कारगर है। इसी साल जुलाई अंत तक ट्रायल पूरा होने की उम्मीद है। यूएस फूड एवं ड्रग एडिमिनिस्ट्रेशन (एफडीए), काउंसिल ऑफ साइंटिफिक एवं इंडस्ट्रियल रिसर्च (सीएसआईआर) और आइसीएमआर की देखरेख में एम्स भोपाल में इस दवा का ट्रायल किया जा रहा है। यह दवा इंजेक्शन के रूप में दी जा रही है। यह इम्युनोमाड्युलेटर है। ऐसा माना जा रहा है कि इससे मरीज की प्रतिरो;घळर्-ऊि्झ।क क्षमता बढ़ जाती है, जिससे उसमें बीमारियों से लड़ने की ताकत आ जाती है। एम्स भोपाल के अलावा पीजीआई चंडीगढ़ समेत कुछ अन्य चिकित्सा संस्थानों में भी इस दवा का ट्रायल किया जा रहा है।कुष्ठ के इलाज के लिए एम्स दिल्ली के प्रोफसर ने 1960 में खोजी थी दवा 1960 में एम्स दिल्ली के एक प्रोफेसर ने कुष्ठ के इलाज के लिए यह दवा खोजी थी। हालांकि, ट्रायल के बाद कुष्ठ के इलाज में इसके बहुत कारगर नतीजे नहीं मिले थे। इसके बाद टीबी के इलाज के लिए भी इस दवा का ट्रायल किया गया था। इसमें भी बहुत सफलता नहीं मिली थी।इस बारे में भाेपाल एम्स के डायरेक्टर प्रो (डॉ.) सरमन सिंह का कहना है कि दूसरे चरण का क्लीनिकल ट्रायल शुरू हो गया है। इसमें ऐसे मरीजों को शामिल किया जा रहा है जो पॉजिटिव होने के बाद भी ज्यादा बीमार नहीं हैं। 200 मरीजों को इसमें शामिल करने का लक्ष्य है। संख्या ज्यादा भी हो सकती है। इसके बाद तीसरे चरण में स्वास्थ्यकर्मियों पर प्रयोग किया जाएगा।
भोपाल। मध्य प्रदेश में बीयर का सीमित स्टॉक है। प्रीमियम ब्रांड की बीयर ही नहीं मिल रही है। इसका लाभ उठाते हुए शराब विक्रेता दुकानों पर 50 से 80 रुपये महंगी…
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास स्थित झुग्गी बस्ती हटाने की कार्रवाई शनिवार से शुरू हो गई। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर बैरिकेडिंग कर दी…
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास बसी करीब 70 साल पुरानी बस्ती को हटाने की कार्रवाई गुरुवार को तेज हो गई। प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में बैरिकेडिंग…
भोपाल। मध्य प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के रिक्त पदों पर भर्ती की कवायद तेज हो रही है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) अब कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स (सीएचओ)…
भोपाल, भोपाल के करीब 75 इलाकों में शुक्रवार को जलप्रदाय नहीं होगा। ये इलाके कोलार लाइन से जुड़े हैं। गुरुवार को कोलार फिल्टर प्लांट की बिजली सप्लाई व्यवस्था प्रभावित हुई। इस…
भोपाल, दो महीने की किल्लत के बीच मध्य प्रदेश में कमर्शियल LPG सिलेंडर 993 रुपए महंगा हो गया है। भोपाल में 3074 रुपए, इंदौर में 3179 रुपए, जबलपुर में 3290 रुपए,…
भोपाल। गांधी चिकित्सा महाविद्यालय (जीएमसी) प्रबंधन ने जूनियर और सीनियर रेजिडेंट्स के रिक्त पदों को भरने के लिए आयोजित भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली है। विभिन्न विभागों में कुल 13 डॉक्टरों…
भोपाल। श्रमिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने चार नई श्रम संहिताओं का प्रविधान किया है। प्रदेश में भी इन संहिताओं के अनुरूप नियम तैयार करके लागू…