कोरबा छ0ग0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा दिनांक 19 सितम्बर 2020 को विशेष ई - लोक अदालत/वी.सी. लोक अदालत का आयोजन जिला एवं तहसील स्तर पर किया जा रहा है। उक्त लोक अदालत के सभी तरह के राजीनामा योग्य प्रकरणों का निराकरण किया जायेगा। विशेष ई लोक अदालत /व्ही.सी. लोक अदालत में राजीनामा हेतु डाॅकेट पक्षकार या उनके अधिवक्ता संबंधित न्यायालय या विधिक सेवा प्राधिकरण से प्राप्त कर पक्षकारों के तथा अधिवक्ता के मोबाईल नंबर, ई-मेल आई डी का उल्लेख करते हुये भरकर न्यायालय में जमा करेंगें। पक्षकारों और उनके अधिवक्ता को 19 सितम्बर 2020 की लोक अदालत में वी.सी. के माध्यम से उपस्थित होना होगा। इस दिवस को न्यायालय में उनकी शारीरिक उपस्थिति प्रतिबंधित रहेगी। लोक अदालत हेतु गठित खण्डपीठ से वी.सी. हेतु लिंक की जानकारी पक्षकारों तथा अधिवक्ताओं के मोबाईल पर दी जायेगी तथा जिला न्यायालय के वेबसाईट पर भी अपलोड की जायेगी। लोक अदालत के कार्य में सहयोग हेतु पक्षकार तथा अधिवक्तागण जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा दूरभाष 07759-228939, तालुका विधिक सेवा समिति कटघोरा दूरभाष नंबर 07815-250833, तालुका विधिक सेवा समिति करतला एवं पाली जिला कोरबा से भी संपर्क कर सकते है।
रायपुर, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार का बजट समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने और राज्य को आत्मनिर्भर एवं विकसित बनाने में महत्वपूर्ण…
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई सुचारू रखने के लिए प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। बुधवार को जिला खाद्य विभाग की टीम ने ग्राम पंचायत रसमडा…
बिलासपुर, चैत्र नवरात्रि की शुरुआत गुरुवार से हो गई है। बिलासपुर में भी देवी मंदिरों में उत्साह और भक्ति का माहौल है। श्रद्धालु सुबह से ही देवी दर्शन करने पहुंच रहे…
बिलासपुर, बिलासपुर में बगैर मान्यता के सीबीएसई कोर्स की पढ़ाई कराने और 5वीं और 8वीं कक्षा के छात्रों को सीजी बोर्ड एग्जाम दिलाने को लेकर अब शिक्षा विभाग ने जांच के…
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में टैक्स वसूली को लेकर निगम ने अभियान शुरू कर दिया है। निगम ने जूटमिल पर 26 लाख से अधिक का संपत्ति कर बकाया होने पर कुर्की…
रायपुर, रायपुर में 26 साल पुराने हाउसिंग लोन घोटाले में कार्रवाई हुई है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने 1.86 करोड़ रुपए के फर्जी लोन मामले में गृह निर्माण सहकारी समिति…
बिलासपुर , शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पहुंचे, जहां उन्होंने राजनीतिक दलों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वे लगातार गौ रक्षा का मुद्दा उठा रहे हैं, लेकिन सरकारें…
जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चाम्पा जिले में निर्माण कार्यों की पारदर्शिता एवं जनभागीदारी को सशक्त बनाने की दिशा में कलेक्टर जन्मेजय महोबे के विशेष पहल पर “जांजगीर-चाम्पा निर्माण पोर्टल” की शुरूआत 15 सितम्बर 2025…
रायपुर। केन्द्रीय वित्त मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों के लिए 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 194 करोड़ 93 लाख रुपए जारी किए हैं। इस राशि से राज्य के 139 नगरीय…