Select Date:

रिटायर हो चुके अधिकारियों को फिर वेतन देने की तैयारी में एसईसीएल

Updated on 12-01-2021 07:39 PM

कोरबा  साउथ इस्टर्न कोलफिल्ड लिमिटेड (एसईसीएल) में अनुबंध के आधार पर सलाहकार (सचिव) रखे जाएंगे। कंपनी ने इसके लिए सर्कुलर भी जारी कर दिया। सेवानिवृत अधिकारियों को प्राथमिकता दी गई है, पर स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने वाले अधिकारियों को इससे बाहर रखा गया है।

कोल इंडिया लिमिटेड के बाद अब एसईसीएल ने भी अनुबंध के आधार पर सलाहकार (सचिव) रखने का निर्णय लिया है। योग्य अभ्यर्थियों से 20 जनवरी तक आवेदन मांगा है। कंपनी के महाप्रबंधक (अधिकारी- स्थापना विभाग) ने सर्कुलर जारी कर कहा है कि एसईसीएल समेत कोल इंडिया के किसी भी कंपनी या सार्वजनिक उपक्रम से सेवानिवृत्त अधिकारी इस पद के लिए दावेदारी कर सकता है। इसके लिए उम्र से संबंधित दस्तावेज, सेवानिवृत नोटिस अनुभव प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। सबसे खास बात यह है कि कोल इंडिया के निचले ग्रेड - दो ग्रेड तक अधिकारियों को अवसर दिया गया है। इसके साथ ही राज्य शासन, केंद्र अन्य सार्वजनिक उपक्रम के अधिकारी को भी दावेदारी करने अवसर दिया गया है। पूर्णकालिक सलाहकार एसईसीएल के सीएमडी, निदेशक, चीफ विजिलेंस आफिसर विभागाध्यक्ष को जरूरत के मुताबिक प्रतिदिन अपनी सलाह देंगे। इस पद के लिए के लिए केवल ग्रेजुएट होने की योग्यता मांगी है। बताया जा रहा है कि इस पद के लिए कई अधिकारियों दावेदारी जताएंगे। हालांकि अंतिम स्थिति 20 जनवरी को आवेदन जमा होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।

       कंपनी के महाप्रबंधक ने अपने सर्कुलर में नियुक्त अधिकारी के वेतनमान भी निर्धारित कर दिया है। इसमें कोल इंडिया से सेवानिवृत हुए अधिकारियों का ग्रेड अनुसार वेतन दिया जाएगा। -दो ग्रेड के अधिकारी को 37500, -तीन ग्रेड में 45 हजार, -चार में 52500, -पांच में 60 हजार, -छह में 75 हजार, -सात में 90 हजार - आठ में एक लाख पांच हजार राशि प्रदान की जाएगी। इसके अलावा कोई अन्य भत्ता नहीं दिया जाएगा। केवल मेडिकल, छुट्टी, टीए-डीए कोल इंडिया के नियम के तहत प्रदान किया जाएगा।

     कंपनी ने पूर्णकालिक सलाहकार की समयावधि न्यूतनम छह माह रखी है। कार्य संतुष्टिपूर्ण होने पर पुन: छह माह के लिए वृद्धि की जाएगी और अधिकतम दो वर्ष तक ही रखा जाएगा। इसके लिए पांच वर्ष काअनुभव मांगते हुए कहा है कि सलाहकार को सचिव पद का दायित्व निभाने का अनुभव कोल इंडिया या अन्य सार्वजनिक उपक्रम के नियमानुसार संभालने का अनुभव होना चाहिए। इसके साथ न्यूनतम आयु सीमा 60 अधिकतम 65 वर्ष रखी गई है।

     पूर्णकालिक सलाहकार के काम से कंपनी के अधिकारी संतुष्ट नहीं होंगे, तो उन्हें एक माह की नोटिस देकर कार्यमुक्त किया जा सकता है। इसके साथ कोल इंडिया के सभी नियम कायदे भी लागू रहेंगे। एसईसीएल मुख्यालय समेत सभी एरिया में काम करने की भी जिम्मेदारी सलाहकार को सौंपी जा सकती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
सरगुजा, अंबिकापुर के महामाया पहाड़ में ओरिएंटल पब्लिक स्कूल ने नजूल भूमि पर अतिक्रमण कर करीब 3 एकड़ में खेल मैदान बना लिया था, जिसे प्रशासनिक अमले ने कब्जामुक्त करा लिया…
 20 March 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई के सेक्टर-6 ए मार्केट स्थित मंगल समोसा प्रतिष्ठान पर खाद्य विभाग ने घरेलू गैस के गलत इस्तेमाल को लेकर कार्रवाई की। जांच के दौरान यहां से कुल 22 गैस…
 20 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग पुलिस ने भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) से स्क्रैप चोरी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज…
 20 March 2026
धमतरी, छत्तीसगढ़ के धमतरी में सिंधी समाज ने भगवान झूलेलाल जयंती को चेटीचंड महोत्सव के रूप में उत्साहपूर्वक मनाया। इस अवसर पर सिंध शक्ति महिला संगठन ने भव्य बाइक रैली का…
 20 March 2026
बलरामपुर (बिलासपुर), छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज क्षेत्र में स्थित मां महामाया मंदिर और पहाड़ी मंदिर में चैत्र नवरात्र के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। नवरात्र के पहले दिन…
 20 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में बिजली की अव्यवस्था सुधारने के लिए विभाग लगातार मेंटेनेंस और जरूरी रखरखाव का काम कर रहा है। मानसून से पहले ट्री कटिंग का कार्य भी किया…
 20 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी की गई है। इस मामले में स्वास्थ्य विभाग में काम करने वाली सहायक ग्रेड-3 कर्मचारी प्रिया देशमुख को पुलिस ने…
 20 March 2026
बिलासपुर, जादू-टोना के संदेह में एक ही परिवार के तीन लोगों के साथ की गई बर्बरता के मामले में हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस…
 20 March 2026
रायपुर, रायपुर के रामकृष्ण केयर अस्पताल में मंगलवार को सेप्टिक टैंक की सफाई करने उतरे 3 सफाईकर्मियों की मौत हो गई थी। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष हरदीप सिंह गिल…
Advt.