सेबी ने म्यूचुअल फंड पर सलाहकार समिति का पुनर्गठन किया
Updated on
11-07-2020 07:36 PM
नई दिल्ली। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने म्यूचुअल फंड उद्योग के विनियमन और विकास से संबंधित मामलों पर उसे सलाह देने वाली समिति का पुनर्गठन किया है। सेबी ने बताया कि म्युचुअल फंडों से संबंधित 20 सदस्यीय सलाहकार समिति की प्रमुख उषा थोराट हैं, जो भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की पूर्व डिप्टी गवर्नर हैं।
इससे पहले 2013 में गठित इस समिति में 15 सदस्य थे और इसके अध्यक्ष एसबीआई के पूर्व चेयरमैन जानकी बल्लभ थे।समिति के सदस्यों में फ्रैंकलिन टेम्पलटन एसेट मैनेजमेंट (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड के अध्यक्ष संजय सप्रे, कोटक महिंद्रा एएमसी के एमडी नीलेश शाह और केनरा रोबेको एएमसी के सीईओ रजनीश नरूला, एसबीआई म्यूचुअल फंड के स्वतंत्र न्यासी सुनील गुलाटी और मोतीलाल ओसवाल म्यूचुअल म्युचुअल फंड के स्वतंत्र न्यासी निदेशक बृज गोपाल डागा जैसे विभिन्न फंड हाउस के अधिकारी शामिल हैं। इसके अलावा वैल्यू रिसर्च इंडिया के सीईओ धीरेंद्र कुमार, एलएंडटी इनवेस्टमेंट मैनेजमेंट के सीईओ कैलाश कुलकर्णी, एमएंडएम के कार्यकारी उपाध्यक्ष के एन वैद्यनाथन, बीएसई के एमडी और सीईओ आशीष चौहान, एसपीजेआईएमआर में प्राध्यपक अनंत नारायण और भारतीय म्यूचुअल फंड संघ के सीईओ एन एस वेंकटेश भी समिति में शामिल हैं।इसके अलावा समिति में सरकार, मीडिया और सेबी के अधिकारी भी शामिल हैं।
यह समिति म्यूचुअल फंड उद्योग के विनियमन और विकास से संबंधित मुद्दों पर सेबी को सलाह देगी।
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) में बड़ी गिरावट हुई है। बीते सप्ताह अपना फॉरेन करेंसी एसेट या एफसीए (FCA) भंडार तो घटा ही है। साथ ही…
नई दिल्ली: भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को कहा कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली अगले कुछ महीनों में क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े समझौते को अंतिम रूप देने…
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran-Israel War) की तपिश इस समय सिर्फ पश्चिम एशिया के देश ही नहीं, बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया इससे परेशान है। भारत में देखिए तो हर…
नई दिल्ली: सीबीआई ने 228 करोड़ रुपये के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया धोखाधड़ी मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी से पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।…
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक ने 2016 में नोटबंदी के दौरान दिल्ली की एक कंपनी की 3.2 करोड़ रुपये की नकदी जमा करने से इन्कार कर दिया था। बैंक…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्ता है। फारस की खाड़ी…
नई दिल्ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
नई दिल्ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…