सेबी लाया 'लाइफ साइकल फंड', नियमों में किया बदलाव, अब काम के आधार पर होंगे स्कीमों के नाम
Updated on
27-02-2026 12:37 PM
नई दिल्ली: बाजार नियामक सेबी ( SEBI ) ने गुरुवार को म्यूचुअल फंड स्कीमों की कैटेगरी तय करने के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब स्कीमों के नाम उनके काम के आधार पर होंगे, न कि लुभावने वादों पर। सेबी ने 'लाइफ साइकल फंड्स' के रूप में रिटायरमेंट प्लानिंग का नया विकल्प दिया है। सॉल्यूशन ओरिएंटेड स्कीम को खत्म कर दिया है। निवेशकों की सुरक्षा और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए डिस्क्लोजर और एक जैसे निवेश (ओवरलैप) नियमों को सख्त कर दिया है।
क्या हैं लाइफ साइकल फंड्स?
सेबी ने गुरुवार को म्यूचुअल फंड की एक नई कैटेगरी 'लाइफ साइकल फंड्स' की शुरुआत की है। ये ओपन एंडेड फंड होंगे। यानी इनमें कभी भी पैसा निकाला जा सकता है। लेकिन इनकी मैच्योरिटी पहले से तय होगी। ये फंड उन लोगों के लिए बेहतरीन हैं जो किसी खास लक्ष्य (रिटायरमेंट या बच्चों की पढ़ाई) के लिए निवेश करना चाहते हैं।
इसमें 'ग्लाइड पाथ' रणनीति का इस्तेमाल होगा। इसके तहत पैसा अलग-अलग असेट क्लास जैसे इक्विटी (शेयर), डेट, InvITs, कमोडिटी (ETCDS) और गोल्ड-सिल्वर ईटीएफ में लगाया जाएगा। कंपनियां कम से कम 5 साल और ज्यादा से ज्यादा 30 साल के लिए लॉन्च कर सकती हैं।
इंडेक्स और ETF में क्या बदला?
इंडेक्स फंड और ईटीएफ के लिए यह जरूरी है कि उनकी कुल संपत्ति का कम से कम 95% हिस्सा उन्ही शेयरों या इंडेक्स में निवेश किया जाए जिसे वे ट्रैक कर रहे हैं। फंड ऑफ फंड्स (FoFs) को भी 95% संबंधित फंड्स में निवेश करना होगा। 5 साल से कम मैच्योरिटी वाले डेट निवेश के लिए, 'AA' या उससे बेहतर रेटिंग वाले साधनों में ही निवेश की अनुमति होगी।
ओवरलैप पर सख्ती भी की गई है। म्यूचुअल फंड कंपनियों को हर महीने वेबसाइट पर बताना होगा कि अलग-अलग स्कीमों का निवेश (पोर्टफोलियो ओवरलैप) एक-दूसरे से कितना मेल खाता है। इसकी गणना हर सिक्योरिटी के वेटेज के आधार पर की जाएगी।
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) में बड़ी गिरावट हुई है। बीते सप्ताह अपना फॉरेन करेंसी एसेट या एफसीए (FCA) भंडार तो घटा ही है। साथ ही…
नई दिल्ली: भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को कहा कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली अगले कुछ महीनों में क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े समझौते को अंतिम रूप देने…
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran-Israel War) की तपिश इस समय सिर्फ पश्चिम एशिया के देश ही नहीं, बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया इससे परेशान है। भारत में देखिए तो हर…
नई दिल्ली: सीबीआई ने 228 करोड़ रुपये के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया धोखाधड़ी मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी से पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।…
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक ने 2016 में नोटबंदी के दौरान दिल्ली की एक कंपनी की 3.2 करोड़ रुपये की नकदी जमा करने से इन्कार कर दिया था। बैंक…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्ता है। फारस की खाड़ी…
नई दिल्ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
नई दिल्ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…