सेबी ने शेयरों में धोखाधड़ी करने वाली 14 इकाइयों पर 70 लाख का जुर्माना लगाया
Updated on
30-08-2020 12:05 AM
नई दिल्ली । भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने करीब तीन साल पहले वाणी कमर्शियल्स के शेयरों में धोखाधड़ी वाली गतिविधियों के लिए 14 इकाइयों पर 70 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। सेबी ने अपनी जांच में पाया कि इन 14 व्यक्तिगत लोगों ने कंपनियों के शेयरों में सांठगांठ में आपसी कारोबार किया और कृत्रिम तरीके से कारोबार के आंकड़े को बढ़ाया। नियामक ने 26 मई, 2017 से 30 अक्टूबर, 2017 के दौरान कंपनी के शेयरों में कारोबार की जांच की। सेबी ने प्रत्येक इकाई पर पांच-पांच लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। सेबी ने कहा कि इन लोगों ने आपस में ही शेयरों का कारोबार कर कृत्रिम रूप से आंकड़ा बढ़ाया, जिससे कुछ समय के लिए शेयर का मूल्य भी बढ़ गया। हालांकि, बाद में शेयर के भाव नीचे आ गए।
नई दिल्ली: गोल्डमैन सैक्स ने भारत की ग्रोथ के अनुमानों में कटौती कर दी है। अपने पूर्वानुमान में उसने आधा फीसदी की कमी की है। पश्चिम एशिया संघर्ष को उसने एक…
नई दिल्ली: जेरोम पॉवेल की अगुवाई वाली फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) ने बुधवार को ब्याज दरों को 3.50%-3.75% के दायरे में जस का तस रखा। FOMC के बयान में कहा…
नई दिल्ली: एडटेक कंपनी फिजिक्सवाला ( Physicswallah ) को असेसमेंट ईयर 2023-24 के लिए 263.34 करोड़ रुपये का इनकम टैक्स डिमांड नोटिस मिला है। कंपनी ने बताया कि विभाग ने उस…
नई दिल्ली: भारत के सबसे बड़े निजी बैंक HDFC बैंक से जुड़ी एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बैंक के चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती (Atanu Chakraborty) ने बुधवार देर…
नई दिल्ली: नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ( NCLT ) ने अडानी एंटरप्राइजेज को जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (JAL) के अधिग्रहण की मंजूरी दे दी है। इस फैसले के साथ भारत के दिवालिया…