Select Date:

भाजपा युवा मोर्चा में काबिल और योग्य कार्यकर्ताओ की तलाश जारी

Updated on 12-01-2021 11:12 PM

बिलासपुर पंद्रह बरस तक सत्ता सुख भोगने के बाद सत्ता से वंचित बीजेपी के नेता,अब युवा मोर्चा के लिए काबिल कार्यकर्ताओ की तलाश कर रहे है, लेकिन ऐसा लगता है कि उन्हें योग्य युवा नहीं मिल पा रहे है। काबिले गौर करनें वाली बात यह है कि भारतीय जनता पार्टी देश और आगे बढ़ाने वाले नेताओं को अब तेज तर्रार और आक्रामक कार्यकर्तों की तलाश है। वह भी ऐसे जो पार्टी के बड़े नेताओं के इशारे पर लाठीडंडा खाने के लिए भी तैयार रहे। पार्टी के नेताओं को अब कांग्रेस की सरकार से टक्कर लेने के लिए आक्रामक युवाओ की फ़ौज चाहिए। यही कारण है कि पार्टी ने सबसे पहले अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और भारतीय जनता युवा के पुनर्गठन की तैयारी में है। तलाश की तैयारी में महत्वपूर्ण पहलू यह है कि सबसे पहले युवा मोर्चा में नियुक्ति के लिए उम्र की सीमा घटाकर 35 कर दी गई है। फिर भी पिछलग्गू कार्यकर्ताओ को आगे बढ़ाने वाले नेताओं को अब ऐसे युवा नेता नही मिल रहे है जो अपने आक्रामक तेवर से प्रदेश में संगठन को खड़ा कर सके, अगले तीन सालों में सरकार के खिलाफ माहौल बना सके और जरूरत पडऩे पर पुलिस की लाठी-डंडा भी खा सके। तकरीबन महीने भर से पार्टी के नेता सभी जिलों में युवा मोर्चा के गठन करने के लिए दौड़ भाग कर रहे है। लेकिन उन्हें काबिल युवाओं की फ़ौज नही मिल पा रही है। किसी किसी जिले में दो-चार युवा मिल भी जा रहे है तो पूरी कार्यकारिणी नही बन पा रही है। क्योंकि भाजयुमो का गठन करने के लिए प्रत्येक जिले में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री समेत कई पदों के लिए कम से कम 40 युवाओं की टीम चाहिए। पार्टी सूत्रों की माने तो काबिल कार्यकर्ताओ की कमी के कारण प्रदेश के 29 जिलों में युवा मोर्चा की नियुक्ति अटकी हुई है। गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी देश और दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी होने का दावा करती है। छत्तीसगढ़ में ही पार्टी के लगभग 25 लाख से ज्यादा कार्यकर्ता है। जिसमे भारतीय जनता पार्टी, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, किसान मोर्चा, व्यापारी प्रकोष्ठ और झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ समेत दर्जनभर प्रकोष्ठ और अनुषांगिक संगठन के कार्यकर्ता शामिल है। इसके बाद भी काबिल कार्यकर्ताओं का मिलना पार्टी नेताओं के लिए चिंता और चिंतन का विषय बना हुआ है। खैर छत्तीसगढ़ में पिछले दो सालों से बीजेपी नेता और कार्यकर्ता विपक्ष की भूमिका में कांग्रेस सरकार का विरोध करते कम ही नजर आए हैं ऐसे में राजनीति के महारथियों मानना है कि पिछले 15 साल सत्ता के नशे में मदमस्त नेताओं को अपने ज़मीनी कार्यकर्ताओं की याद नहीं आई और सत्ता हाथ से निकलते ही सत्ता की खुमारी टूटते ही अब सबसे पहले कार्यकर्ताओं को याद किया जा रहा है सच ही तो है युद्ध में सैनिक ही काम आते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
सरगुजा, अंबिकापुर के महामाया पहाड़ में ओरिएंटल पब्लिक स्कूल ने नजूल भूमि पर अतिक्रमण कर करीब 3 एकड़ में खेल मैदान बना लिया था, जिसे प्रशासनिक अमले ने कब्जामुक्त करा लिया…
 20 March 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई के सेक्टर-6 ए मार्केट स्थित मंगल समोसा प्रतिष्ठान पर खाद्य विभाग ने घरेलू गैस के गलत इस्तेमाल को लेकर कार्रवाई की। जांच के दौरान यहां से कुल 22 गैस…
 20 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग पुलिस ने भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) से स्क्रैप चोरी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज…
 20 March 2026
धमतरी, छत्तीसगढ़ के धमतरी में सिंधी समाज ने भगवान झूलेलाल जयंती को चेटीचंड महोत्सव के रूप में उत्साहपूर्वक मनाया। इस अवसर पर सिंध शक्ति महिला संगठन ने भव्य बाइक रैली का…
 20 March 2026
बलरामपुर (बिलासपुर), छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज क्षेत्र में स्थित मां महामाया मंदिर और पहाड़ी मंदिर में चैत्र नवरात्र के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। नवरात्र के पहले दिन…
 20 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में बिजली की अव्यवस्था सुधारने के लिए विभाग लगातार मेंटेनेंस और जरूरी रखरखाव का काम कर रहा है। मानसून से पहले ट्री कटिंग का कार्य भी किया…
 20 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी की गई है। इस मामले में स्वास्थ्य विभाग में काम करने वाली सहायक ग्रेड-3 कर्मचारी प्रिया देशमुख को पुलिस ने…
 20 March 2026
बिलासपुर, जादू-टोना के संदेह में एक ही परिवार के तीन लोगों के साथ की गई बर्बरता के मामले में हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस…
 20 March 2026
रायपुर, रायपुर के रामकृष्ण केयर अस्पताल में मंगलवार को सेप्टिक टैंक की सफाई करने उतरे 3 सफाईकर्मियों की मौत हो गई थी। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष हरदीप सिंह गिल…
Advt.