भोपाल। प्रदेश सरकार ने इंदौर के एसडीएम और सीएसपी को रातोरात हटा दिया है। प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस विधायकों से चर्चा के दौरान घुटने टेकने वाले दोनों अफसरों को देर रात शासन ने आदेश जारी कर हटा दिया है। कलेक्टर मनीष सिंह ने एसडीएम को नोटिस जारी कर उनका आचरण पदीय गरिमा और प्रशासनिक आचरण के अनुरूप नहीं होने का हवाला देते हुए जवाब मांगा था। इन दोनों अफसरों का दोपहर में इस वाकये का वीडियो जारी हो गया था। देर रात भोपाल से जारी हुए आदेश में एसडीएम राकेश शर्मा को तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित करते हुए डिप्टी कलेक्टर सामान्य प्रशासन विभाग (पूल) पदस्थ किया गया है, जबकि पंढरीनाथ सीएसपी डीके तिवारी को उपपुलिस अधीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल पदस्थ किया गया। सीएसपी तिवारी अगले माह ही सेवानिवृत्त होने वाले हैं। पुलिस ने बगैर अनुमति धरना देने के मामले में तीनों विधायकों व शहर कांग्रेस अध्यक्ष आदि के साथ ही राशन बांटने वाले पूर्व विधायक के खिलाफ भी केस दर्ज कर लिया। शुक्रवार को पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता ने केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का जन्मदिन मनाने के लिए कमला नेहरू नगर में राशन वितरण कार्यक्रम रखा था। आयोजन में भारी भीड़ उमड़ी। न शारीरिक दूरी का ध्यान रखा गया और न ही अन्य सावधानी रखी गई। इसी के विरोध में कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी, संजय शुक्ला और विशाल पटेल शहर अध्यक्ष विनय बाकलीवाल के साथ शनिवार सुबह 11 बजे राजवाड़ा पर अहिल्या प्रतिमा के सामने धरने पर बैठे। इनकी मांग थी कि गुप्ता पर धारा 279, 270 और 271 के तहत मामला दर्ज किया जाए। धरने से नेताओं को उठाने के लिए एसडीएम राकेश शर्मा पहुंचे और नेताओं से धरना खत्म करने को कहा, लेकिन नेताओं ने इन्कार कर दिया। जमीन पर बैठे कांग्रेस नेताओं से बात करने के लिए एसडीएम उनके सामने जमीन पर घुटनों के बल बैठ गए। बात करते हुए एसडीएम ने हाथ जोड़कर धरना खत्म करने की भी बात कही, लेकिन कांग्रेस नेता नहीं माने। दो घंटे तक धरने पर बैठने की घोषणा के अनुसार दोपहर एक बजे ही नेताओं का धरना खत्म हुआ। धरने पर बैठने वालों में कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी, संजय शुक्ला और विशाल पटेल शहर अध्यक्ष विनय बाकलीवाल शामिल है।
भोपाल, कलियासोत नदी के प्रतिबंधित 33 मीटर दायरे में 40 बिल्डरों द्वारा कॉलोनियां विकसित करने का मामला नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) में सामने आया है। इनमें से सिर्फ 7 निजी भूस्वामियों…
भोपाल, परवलिया थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव के पास मंगलवार दोपहर दर्दनाक हादसे में 17 वर्षीय युवराज और 15 वर्षीय मालती की खदान में डूबने से मौत हो गई। दोनों रिश्ते…
भोपाल, भोपाल के जेके रोड स्थित फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस अनियमितताओं के चलते सस्पेंड कर दिया गया है। इस एजेंसी से जुड़े करीब 18 हजार उपभोक्ताओं को अब आसपास…
भोपाल, प्रदेशभर के अतिथि शिक्षक एक बार फिर अपने अधिकारों को लेकर सड़क पर उतरने की तैयारी में हैं। स्कूल अतिथि शिक्षक संयुक्त मोर्चा के बैनर तले आज बुधवार को भोपाल…
भोपाल। नारी शक्ति वंदन संशोधन विधेयक भले ही लोकसभा में गिर गया, पर देशभर में महिला सशक्तीकरण की दिशा में ठोस प्रयास शुरू हो गए हैं। इसी क्रम में मध्य प्रदेश…
भोपाल। स्वतंत्रता संग्राम के नायक रहे राजा हिरदेशाह का व्यक्तित्व और कृतित्व पुस्तकों में पढ़ाया जाएग। उनके संघर्ष पर शोध होगा। इसके साथ ही उनके जन्मस्थल हीरापुर (नरसिंहपुर जिला) को तीर्थ…
भोपाल। प्रदेश के शासकीय अस्पतालों में नर्सिंग ऑफिसर और ट्यूटर के 2317 पदों पर भर्ती होगी। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंगलवार को मंत्रालय में समीक्षा के बैठक के दौरान विभाग…