Select Date:

पहले की कोरोना की स्क्रीनिंग, फिर जांचे पीईबी से चयनित शिक्षकों के दस्तावेज

Updated on 02-07-2020 09:59 PM
जबलपुर। प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड की शिक्षक भर्ती परीक्षा में चयनित हुए उम्मीदवारों के दस्तावेजों के सत्यापन की प्रक्रिया जिले में शुरू हो गई है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए पहले उम्मीदवारों की थर्मल स्कैनिंग की गई उसके बाद दस्तावेजों की जांच की गई। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था का कड़ा बंदोबस्त किया गया था। सत्यापन कक्ष में 10 -10 फीट की दूरी पर बैठाकर  एक बार में 4 आवेदकों को ही प्रवेश दिया गया था। सत्यापन के लिए संभागीय संयुक्त संचालक कार्यालय के अलावा शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महारानी लक्ष्मी बाई को भी केंद्र बनाया गया था। पहले दिन बेहद सीमित उम्मीदवार होने के कारण सत्यापन की प्रक्रिया करीब तीन घंटे में ही पूरी कर ली गई है। संभागीय संयुक्त संचालक राजेश तिवारी एवं उनकी टीम द्वारा कंप्यूटर के आधार पर जनरेट किए गए उम्मीदवारों के आवेदन का सत्यापन किया गया। प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा जारी किए गए प्रवेश पत्र, प्राप्तांक की अंकसूची, जन्मतिथि, नाम, मूल निवासी प्रमाण पत्र, एससी एसटी, ओबीसी श्रेणी होने पर जाति प्रमाण पत्र आदि की जांच की गई। 
यह  है प्रक्रिया 
दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से शुरू की गई है जो कि पूरे माह तक चलेगी। चलेगी गौरतलब है कि प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा सभी जिलों के साथ डिवीजन हेडक्वॉटरों को वेरिफिकेशन के लिए अधिकृत किया गया है। जिले में दस्तावेजों के सत्यापन के लिए शिक्षा विभाग द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी और जेडी स्तर पर तीन केंद्र बनाए गए हैं जिसमें मॉडल स्कूल को कंटनमेंट केंद्र के रूप में अलग से रख गया है।
इनका कहना है...
शिक्षक भर्ती परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों के दस्तावेजों के सत्यापन शुरू हो गया है। प्रक्रिया लंबी चलने और कोरोना संक्रमण को देखते हुए संभाग के जिलों में सुरक्षा के उचित प्रबंध करने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारियों को दिए गए हैं।
राजेश तिवारी,संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 May 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बीयर का सीमित स्टॉक है। प्रीमियम ब्रांड की बीयर ही नहीं मिल रही है। इसका लाभ उठाते हुए शराब विक्रेता दुकानों पर 50 से 80 रुपये महंगी…
 02 May 2026
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास स्थित झुग्गी बस्ती हटाने की कार्रवाई शनिवार से शुरू हो गई। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर बैरिकेडिंग कर दी…
 02 May 2026
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास बसी करीब 70 साल पुरानी बस्ती को हटाने की कार्रवाई गुरुवार को तेज हो गई। प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में बैरिकेडिंग…
 02 May 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के रिक्त पदों पर भर्ती की कवायद तेज हो रही है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) अब कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स (सीएचओ)…
 01 May 2026
भोपाल, भोपाल के करीब 75 इलाकों में शुक्रवार को जलप्रदाय नहीं होगा। ये इलाके कोलार लाइन से जुड़े हैं। गुरुवार को कोलार फिल्टर प्लांट की बिजली सप्लाई व्यवस्था प्रभावित हुई। इस…
 01 May 2026
भोपाल, दो महीने की किल्लत के बीच मध्य प्रदेश में कमर्शियल LPG सिलेंडर 993 रुपए महंगा हो गया है। भोपाल में 3074 रुपए, इंदौर में 3179 रुपए, जबलपुर में 3290 रुपए,…
 01 May 2026
भोपाल। खजूरी सड़क थाना क्षेत्र में हिट एंड रन का मामला सामने आया है, जहां एक तेज रफ्तार कार ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे…
 01 May 2026
भोपाल। गांधी चिकित्सा महाविद्यालय (जीएमसी) प्रबंधन ने जूनियर और सीनियर रेजिडेंट्स के रिक्त पदों को भरने के लिए आयोजित भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली है। विभिन्न विभागों में कुल 13 डॉक्टरों…
 01 May 2026
 भोपाल। श्रमिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने चार नई श्रम संहिताओं का प्रविधान किया है। प्रदेश में भी इन संहिताओं के अनुरूप नियम तैयार करके लागू…
Advt.