भारत और अमेरिका के वैज्ञानिक कोविड-19 वर्चुअल नेटवर्क के तहत अनुंसधान के अवसरों को विस्तार दे सकते
Updated on
12-08-2020 07:23 PM
ह्यूस्टन । अमेरिका में भारतीय राजदूत तरनजीत सिंह संधू ने कहा कि भारत और अमेरिका के वैज्ञानिक और इंजीनियर कोविड-19 वर्चुअल नेटवर्क के तहत अनुंसधान के अवसरों को विस्तार दे सकते हैं। नेटवर्क का विकास इंडिया-यूएस साइंस एंड टेक्नोलॉजी इनडाउमेंट फंड (भारत-अमेरिका विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी अक्षय निधि) के तहत किया जा रहा है। भारत-अमेरिका स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अनुसंधान साझेदारी विषय पर वेबिनार में संधू ने कहा कि कोरोना के दौरान भारत और अमेरिका के इंजीनियर और वैज्ञानिकों के पास स्वास्थ्य और चिकित्सा अनुसंधान क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग के काफी अवसर हैं। संधू ने कहा, भारत और अमेरिका कोविड-19 के दौरान स्वास्थ्यसेवा और चिकित्सा क्षेत्र में सक्रिय रूप से शामिल हैं और क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग के काफी अवसर हैं। उन्होंने कहा कि कोविड के शुरुआती दिनों से ही दोनों देशों के वैज्ञानिकों और संस्थाएं एक-दूसरे के साथ जानकारी साझा करने में सक्रिय रूप से शामिल हैं। आईयूएसटीईएफ के तहत कोविड-19 वर्चुअल नेटवर्क का विकास किया जा रहा है, इसके तहत भारत और अमेरिका के वैज्ञानिक संयुक्त रूप से अनुंसधान कर सकते हैं। संधू ने भारत और अमेरिका के निजी क्षेत्रों द्वारा किए जा रहे कामों को भी रेखांकित किया। उन्होंने कहा, ‘‘भारत अमेरिका के निजी क्षेत्र के साथ टीका विकास में काम कर रहा है। मौजूदा समय में भारतीय और अमेरिकी कंपनियों और संस्थानों के बीच टीका विकसित और निर्माण में कम से कम तीन गठबंधन हैं।’
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…