एसबीआई 2.1 फीसदी हिस्सेदारी एसबीआई लाइफ में बेचेगा
Updated on
12-06-2020 08:01 PM
नई दिल्ली। भारतीय स्टेट बैंक अपनी अनुषंगी एसबीआई लाइफ में कम से कम दो फीसदी से अधिक हिस्सेदारी 1,522.50 रुपए में बेचेगा। न्यूनतम सार्वजनिक हिस्सेदारी (एमपीएस) नियमों के अनुपालन के तहत यह हिस्सेदारी बेची जा रही है। साथ ही बैंक बॉन्ड के जरिए 1.5 अरब डॉलर जुटाने पर भी निर्णय करेगा। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के केंद्रीय बोर्ड की कार्यकारी समिति (ईसीसीबी) की बैठक में यह निर्णय किया गया। एसबीआई ने कहा कि कि केंद्रीय बोर्ड की कार्यकारी समिति ने न्यूनतम सार्वजनिक हिस्सेदारी 25 फीसदी के नियम का अनुपालन करने के लिए एसबीआई लाइफ में 2,10,00,000 इक्विटी शेयर बेचने को मंजूरी दे दी। यह 2.1 फीसदी हिस्सेदारी के बाद बराबर है। यह हिस्सेदारी शेयर बाजार व्यवस्था के तहत बिक्री पेशकश के जरिए बेची जाएगी। इस बीच एसबीआई लाइफ ने अलग से शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि प्रवर्तक एसबीआई ने हिस्सेदारी बिक्री के लिए न्यूनतम मूल्य 725 रुपए प्रति शेयर तय किया है। एसबीआई लाइफ ने कहा कि गैर-खुदरा निवेशकों के लिए बिक्री शुक्रवार को होगी। खुदरा के लिए बिक्री 15 जून को होगी। इसके अलावा बैंक के ईसीसीबी ने बॉन्ड के जरिए 1.5 अरब डॉलर जुटाने के प्रस्ताव पर जांच-परख और निर्णय लेने को भी मंजूरी दी है। बैंक ने कहा कि प्रस्तावित पूंजी सार्वजनिक और निजी नियोजन अधार पर अमेरिकी डॉलर या किसी अन्य परिवर्तन मुद्रा में 2020-21 में जुटाई जाएगी।
नई दिल्ली: अमेरिका ने भारत को चीन और रूस सहित छह देशों के साथ बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) संरक्षण और प्रवर्तन से जुड़े मुद्दों पर प्राथमिकता निगरानी सूची में बरकरार रखा…
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी इजाफा हुआ है। इससे भारत में आर्थिक गतिविधियों पर तत्काल कोई असर नहीं पड़ा है। देश में अप्रैल में…
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…