Select Date:

रिलायंस के जियो फाइबर में सऊदी कंपनी लगाएगी पैसा!

Updated on 21-08-2020 06:49 PM

मुंबई । रिलायंस के जियो फाइबर में सऊदी अरबिया पब्लिक इन्वेस्टमेंट फंड (पीआइएफ) एक अरब डॉलर (करीब 7500 करोड़ रुपए) का निवेश कर सकती है। जानकारी के मुताबिक सऊदी अरब का सॉवरिन वेल्थ फंड (एसडब्ल्यूएफ) अपने 300 अरब डॉलर के पोर्टफोलियो में वक्त के हिसाब से बदलाव लाने जा रहा है। यह फंड सिलिकॉन वैली की बड़ी कंपनियों, एविएशन सेक्टर और ऑयल कंपनियों में किए अपने निवेश को धीरे-धीरे कम कर रहा है। पिछले दिनों खबर आई थी कि अबूधाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी (एडीआईए) जियो के फाइबर कारोबार में दोबारा निवेश को लेकर तैयारी कर रहा है। इसके बाद से ही पीआईएफ जियो के फाइबर कारोबार में रुचि दिखा रहा है। एडीआईए और पीआईएफ दोनों ही पहले ही जियो प्लैटफॉर्म्स में मिलकर 2.2 अरब डॉलर का निवेश कर चुकी है। जियो में विनिवेश के जरिए मुकेश अंबानी ने 13 निवेशकों से अब तक कुल 20.8 अरब डॉलर जुटाए हैं। फाइबर कारोबार में निवेश को लेकर ना तो रिलायंस और ना ही पीआईएफ की तरफ से किसी तरह का जवाब आया है। सऊदी अरामको भी रिलायंस के रिफाइनिंग और पेट्रोकेमिकल बिजनस में निवेश करना चाह रही है और इस दिशा में बहुत तेजी से बातचीत जारी है। इस तरह अलग-अलग सेक्टर में निवेश की मदद से मुकेश अंबानी और सऊदी के क्रॉउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान स्ट्रैटिजीक पार्टनरशिप की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
नई दिल्‍ली: गोल्डमैन सैक्स ने भारत की ग्रोथ के अनुमानों में कटौती कर दी है। अपने पूर्वानुमान में उसने आधा फीसदी की कमी की है। पश्चिम एशिया संघर्ष को उसने एक…
 19 March 2026
नई दिल्‍ली: जेरोम पॉवेल की अगुवाई वाली फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) ने बुधवार को ब्याज दरों को 3.50%-3.75% के दायरे में जस का तस रखा। FOMC के बयान में कहा…
 19 March 2026
नई दिल्ली: अगर आप सरकारी बैंक में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं, तो अब केवल परीक्षा पास करना ही काफी नहीं होगा। केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि…
 19 March 2026
79वीं ईस्वी की गर्मियों में रोम के अमीर नेपल्स की खाड़ी के तट पर फेर्रागोस्टो मना रहे थे। पोम्पेई एक ऐसा शहर था, जहां के लोग लाभ को ही आनंद…
 19 March 2026
नई दिल्ली: एडटेक कंपनी फिजिक्सवाला ( Physicswallah ) को असेसमेंट ईयर 2023-24 के लिए 263.34 करोड़ रुपये का इनकम टैक्स डिमांड नोटिस मिला है। कंपनी ने बताया कि विभाग ने उस…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारत के सबसे बड़े निजी बैंक HDFC बैंक से जुड़ी एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बैंक के चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती (Atanu Chakraborty) ने बुधवार देर…
 19 March 2026
नई दिल्ली: गुरुवार को सोना और चांदी में बड़ी गिरावट आई। बाजार खुलने के कुछ ही समय बाद एमसीएक्स पर चांदी प्रति किलो 5000 रुपये तक गिर गई। वहीं सोना भी…
 19 March 2026
नई दिल्ली: ईरान पर इजरायल और अमेरिका के हमले का आज 20वां दिन है। यह युद्ध लगातार तेज होता जा रहा है। इस युद्ध के कारण पश्चिम एशिया में भी तनाव…
 18 March 2026
नई दिल्ली: नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ( NCLT ) ने अडानी एंटरप्राइजेज को जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (JAL) के अधिग्रहण की मंजूरी दे दी है। इस फैसले के साथ भारत के दिवालिया…
Advt.