Select Date:

प्रवासी श्रमिकों और गरीबों की सहायता कर रहे युवा क्रिकेटर सरफराज

Updated on 20-05-2020 07:28 PM

मुम्बई। मुंबई टीम के युवा क्रिकेटर सरफराज खान आजकल अपने सामाजिक कार्यों के कारण सोशल मीडिया में छाए हुए हैं। सरफराज कोरोना महामारी से प्रभावित हुए प्रवासी श्रमिकों और गरीबों की सहायता के लिए आगे आये हैं। इसमें सरफराज का परिवार भी उनकी सहायता कर रहा है। 
सरफराज के इस अभियान में लोग तो जुड़ रहे ही हैं, साथ ही उन्हें उदाहरण के तौर पर पेश कर रहे हैं। यह बल्लेबाज अपने पिता तौशाद और भाई मुसीर के साथ मिलकर लोगों की मदद करते नजर आया था। सरफराज लॉकडाउन के कारण आजमगढ़ जिले के अपने पैतृक गांव बासूपार में हैं। एक यूजर ने तारीफ करते हुए लिखा, आप कमाल के हो सरफराज। आपने जो किया उससे श्रमिकों में नई उम्मीद जगी है। एक अन्य यूजर ने लिखा, विराट कोहली के पसंदीदा सरफराज ने नया चैलेंज लिया है। वह प्रवासी मजदूरों में खाना और पानी बांट रहे हैं, लाजवाब।
सरफराज इस बार इंडियन प्रीमियर लीग में किंग्स इलेवन पंजाब टीम में शामिल हैं। वह इससे पहले विराट की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स (आरसीबी) टीम का हिस्सा थे। 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ढाका के शेर ए बांग्ला स्टेडियम में जिस तरह बीते 13 मार्च को पाकिस्तानी ऑलराउंडर सलमान अली आगा रन आउट हुए, उसको लेकर काफी बात हो रही है। बता…
 14 March 2026
नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की ओनरशिप को लेकर चल रही चर्चा अब एक निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। स्वीडिश प्राइवेट इक्विटी दिग्गज EQT ग्रुप अब इस रेस में…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर की सफलताओं के बीच पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने उन्हें आने वाली चुनौतियों के प्रति आगाह किया है। गंभीर के मार्गदर्शन…
 14 March 2026
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का आगाज 28 मार्च से होने वाला है। पहला मुकाबला सीजन का रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। वहीं एक बार…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) 15 मार्च 2026 को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले नमन पुरस्कार 2026 में भारतीय क्रिकेट के दिग्गजों और उभरते सितारों को सम्मानित करने…
 13 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
 13 March 2026
आईपीएल 2026 की शुरुआत कुछ दिन में होने वाली है। इस लीग की शुरुआत 2026 में 28 मार्च से हो रही है। आईपीएल में हर साल कुछ ना कुछ ऐसे…
Advt.