अपने दामाद शादाब खान लिए मोहम्मद हफीज से लड़ गए सकलैन मुश्ताक, लाइव शो पर हुई जमकर बहस
Updated on
25-02-2026 12:24 PM
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बीते 24 फरवरी को पल्लेकेले में इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच सुपर 8 का मुकाबला खेला गया। दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ, जिसे अंत में इंग्लैंड ने 2 विकेट से अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ इंग्लैंड सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। दूसरी ओर, पाकिस्तान लगभग सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गया है। उनका क्वालीफाई करना बहुत ज्यादा मुश्किल है। पाकिस्तान अब पूरी तरह से दूसरी टीमों के मैचों के रिजल्ट पर निर्भर है। हालांकि इस मैच में पाकिस्तान के ऑलराउंडर शदाब खान का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा।
शदाब खान ने फिर किया निराश
एक बार फिर पाकिस्तान के अनुभवी ऑलराउंडर शदाब खान बड़े मैट में फेल हो गए। वह बल्ले और गेंद दोनों से फ्लॉप रहे। शदाब ने बैटिंग करते हुए 23 रन बनाए। इसके बाद बॉलिंग में 3 ओवर में 31 रन खर्च किए और 1 भी विकेट नहीं लिया। अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें शदाब खान को लेकर पाकिस्तान के दो पूर्व खिलाड़ी सकलैन मुश्ताक और मोहम्मद हफीज बहस कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो इंग्लैंड के खिलाफ शदाब खान के खराब प्रदर्शन के बाद की है। बता दें कि उस वीडियो में जहां सकलैन मुश्ताक शदाब खान का बचाव कर रहे थे तो दूसरी ओर मोहम्मद हफीज उनकी आलोचना कर रहे थे। दोनों के बीच इसको लेकर बहस भी हुई।सकलैन मुश्ताक का मानना है कि शदाब खान बैटर और बॉलर दोनों हैं। वहीं हफीज का मानना है कि जो ऑलराउंडर होता है उसको पहले उस चीज में बेस्ट होना चाहिए, जिसके चलते टीम में उनकी जगह मिली है। उदाहरण के लिए अगर कोई बॉलिंग ऑलराउंडर है तो वह टीम को पहले बॉलिंग में अच्छा करकर दिखाए फिर बल्लेबाजी के बारे में सोचे। वहीं अगर कोई बैटिंग ऑलराउंडर है तो वह अपनी बैटिंग पर ज्यादा फोकस करे। अपनी इस बात के लिए हफीज ने खुद का भी उदाहरण दिया। बता दें किशदाब खान सकलैन मुश्ताक के दामादहैं। उन्होंने सकलैन की बेटी मलाइका सकलैन से जनवरी 2023 में निकाह किया था।
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
नई दिल्ली: ढाका के शेर ए बांग्ला स्टेडियम में जिस तरह बीते 13 मार्च को पाकिस्तानी ऑलराउंडर सलमान अली आगा रन आउट हुए, उसको लेकर काफी बात हो रही है। बता…
नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की ओनरशिप को लेकर चल रही चर्चा अब एक निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। स्वीडिश प्राइवेट इक्विटी दिग्गज EQT ग्रुप अब इस रेस में…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर की सफलताओं के बीच पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने उन्हें आने वाली चुनौतियों के प्रति आगाह किया है। गंभीर के मार्गदर्शन…
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का आगाज 28 मार्च से होने वाला है। पहला मुकाबला सीजन का रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। वहीं एक बार…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) 15 मार्च 2026 को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले नमन पुरस्कार 2026 में भारतीय क्रिकेट के दिग्गजों और उभरते सितारों को सम्मानित करने…
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…