खिलाड़ियों को नये दिशा निर्देशों का पालन करते देखना चाहते हैं संगकारा
Updated on
06-06-2020 08:40 PM
कोलंबो । श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा ने कहा कि कोरोना महामारी के बाद जब क्रिकेट फिर शुरु होगा तो यह देखना अहम होगा कि खिलाड़ी नये दिशा निर्देशों का कैसे पालन करते हैं। संगकारा ने कहा कि क्रिकेट एक सामाजिक खेल है और यह देखना अहम होगा कि कोरोना वायरस महामारी के बाद खेल की बहाली होने पर खिलाड़ी आईसीसी के नये दिशा निर्देशों का कैसे पालन करते हैं। साथ ही कहा कि इन दिशा निर्देशों का पालन करना खिलाड़ियों के लिए आसान नहीं होगा। कोरोना महामारी के कारण मार्च से ही क्रिकेट मुकाबले बंद है। अब आईसीसी ने इसकी बहाली के लिये कुछ दिशा निर्देश जारी किये हैं जिनमें सामाजिक दूरी के नियम का पालन और गेंद को सुरक्षित बनाये रखना भी शामिल है। इसके अलावा आईसीसी की क्रिकेट समिति ने गेंद को चमकाने के लिये लार के इस्तेमाल पर भी रोक लगा दी है। मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) के अध्यक्ष संगकारा ने कहा ,‘‘ स्पिनरों या तेज गेंदबाजों के लिये गेंद को चमकाने की प्रक्रिया स्वाभाविक है। वे बचपन से ऐसा करते आये हैं, इस आदत को एकदम से रोकना आसान नहीं होगा।’’ उन्होंने कहा ,‘‘क्रिकेट सामाजिक खेल है। आप ड्रेसिंग रूम में समय बिताते हैं, बात करते हैं। ऐसे में बिना अभ्यास के सीधे खेलने आना और इसके बाद बिना किसी से कुछ कहे घर चले जाना एक नया अनुभवी होगा। यह देखना रोचक होगा कि खिलाड़ी यह कैसे कर पाते हैं।
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
नई दिल्ली: ढाका के शेर ए बांग्ला स्टेडियम में जिस तरह बीते 13 मार्च को पाकिस्तानी ऑलराउंडर सलमान अली आगा रन आउट हुए, उसको लेकर काफी बात हो रही है। बता…
नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की ओनरशिप को लेकर चल रही चर्चा अब एक निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। स्वीडिश प्राइवेट इक्विटी दिग्गज EQT ग्रुप अब इस रेस में…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर की सफलताओं के बीच पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने उन्हें आने वाली चुनौतियों के प्रति आगाह किया है। गंभीर के मार्गदर्शन…
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का आगाज 28 मार्च से होने वाला है। पहला मुकाबला सीजन का रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। वहीं एक बार…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) 15 मार्च 2026 को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले नमन पुरस्कार 2026 में भारतीय क्रिकेट के दिग्गजों और उभरते सितारों को सम्मानित करने…
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…