पाकिस्तान में पालतू बिल्ली से एक हफ्ते तक सामूहिक दुष्कर्म, मौत
Updated on
28-07-2020 08:21 PM
लाहौर । पाकिस्तान के लाहौर शहर में एक पालतू बिल्ली की कथित रूप से 15 वर्षीय किशोर और उसके मित्रों के एक सप्ताह तक दुष्कर्म किए जाने से मौत हो गई। सोशल मीडिया पर वायरल एक फेसबुक पोस्ट में कहा गया है कि बिल्ली के साथ इस हद तक हैवानियत की गई कि उसके अंगों ने काम करना बंद कर दिया और उसकी मौत हो गई। फेसबुक पोस्ट में कहा गया है कि दुष्कर्म की वजह से बिल्ली भीषण दर्द की वजह से न बैठ पा रही थी, न चल पा रही थी, न खा पा रही थी और न ही सो पा रही थी। जब इस बिल्ली को डॉक्टर के पास ले जाया गया तो उसके अंदर से बड़ी मात्रा में स्पर्म, खून और प्लास्टिक बैग निकले। इन बैग का इस्तेमाल लड़कों ने बिल्ली के साथ रेप के लिए किया था। फेसबुक पोस्ट में कहा गया है कि डॉक्टर ने बिल्ली के साथ रेप की पुष्टि की लेकिन उसने इस पूरे मामले से खुद को दूर रखने के लिए कुछ भी लिखित में नहीं दिया। इस पोस्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान में बच्चों के सेक्स एजुकेशन की सख्त जरूरत है लेकिन मुल्ला इससे नफरत करते हैं। इस तरह के प्रोग्राम और कार्यशाला की आज सख्त जरूरत है। पाकिस्तान में बड़ी संख्या में लोग दोषी लड़कों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। साथ ही अधिकारियों से स्कूलों के अंदर तत्काल सेक्स एजुकेशन प्रोग्राम चलाने की मांग कर रहे हैं। इसके अलावा जानवरों के साथ रेप के खिलाफ कानून बनाने की भी मांग तेज हो गई है। इस घटना के बाद ट्विटर पर लाहौर ट्रेंड कर रहा है।
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…