Select Date:

कोरोना संकट के बीच सैमसंग ने भारत में प्रीमियम स्मार्टफोन बाजार में शीर्ष पर पहुंचा

Updated on 29-08-2020 06:24 PM

नई दिल्ली साल 2020 में कोरोना के अलावा एक और ऐसी चीज हुई, जिसके कारण इंडियन स्मार्टफोन मार्केट में काफी बदलाव देखने को मिला है। सैमसंग गैलेक्सी 71 और 51 डिवाइस की सफलता के साथ ही सैमसंग ने पहली छमाही में भारत में प्रीमियम स्मार्टफोन बाजार (25,000-50,000रुपये) में शीर्ष स्थान हासिल किया है।सीएमआर इंडिया मोबाइल हैंडसेट की समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार,सैमसंग ने 2020 के पहले छह महीनों के दौरान 37 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी पर कब्जा किया। साथ ही एप्पल ने देश में 26 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी के साथ (वर्ष-दर-वर्ष)14 प्रतिशत की वृद्धि के साथ प्रीमियम सेगमेंट में अपना प्रभावशाली प्रदर्शन जारी रखा। वहीं प्रीमियम सेगमेंट में वनप्लस ने 2020 की पहली छमाही में 15 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया है।

सीएमआर में इंडस्ट्री इंटेलिजेंस ग्रुप (आईआईजी) विश्लेषक ने कहा, महामारी के कारण,2020 की पहली छमाही कई चुनौतियों के साथ सामान्य रूप से समग्र स्मार्टफोन उद्योग के लिए कठिन अवधि रही। हालांकि,प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट सबसे कम प्रभावित क्षेत्रों में से एक रहा। वास्तव में, यह सेगमेंट मजबूत उपभोक्ता मांग और अच्छी आपूर्ति के कारण बढ़ता रहा। कुल मिलाकर, प्रीमियम सेगमेंट में स्मार्टफोन की बिक्री (शिपमेंट) देश में 2020 की पहली छमाही के दौरान वर्ष दर वर्ष के हिसाब से 18 प्रतिशत बढ़ी है। जनवरी-जून अवधि में सेगमेंट में कुल स्मार्टफोन शिपमेंट का पांच प्रतिशत हिस्सा रहा। समग्र प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में सैमसंग का वर्चस्व अच्छी आपूर्ति, आकर्षक छूट और स्मार्ट चैनल रणनीतियों के माध्यम से संभव हुआ। इस सेगमेंट में सैमसंग गैलेक्सी 71 स्टार रहा, फोन ने सेगमेंट में 19 प्रतिशत का योगदान दिया। वहीं एप्पल के लिए,आईफोन11 ने वर्ष के शुरूआती भाग में अच्छी बाजार प्रतिक्रिया प्राप्त करना जारी रखा। रिपोर्ट के अनुसार, भारत के प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट संभावित रूप से 2020 की दूसरी छमाही में वर्ष दर वर्ष के हिसाब से 20 प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद है। इस दौरान त्यौहारी सीजन में विभिन्न तकनीकी दिग्गजों की ओर से कई नए डिवाइस पेश किए जाने की उम्मीद है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
नई दिल्‍ली: गोल्डमैन सैक्स ने भारत की ग्रोथ के अनुमानों में कटौती कर दी है। अपने पूर्वानुमान में उसने आधा फीसदी की कमी की है। पश्चिम एशिया संघर्ष को उसने एक…
 19 March 2026
नई दिल्‍ली: जेरोम पॉवेल की अगुवाई वाली फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) ने बुधवार को ब्याज दरों को 3.50%-3.75% के दायरे में जस का तस रखा। FOMC के बयान में कहा…
 19 March 2026
नई दिल्ली: अगर आप सरकारी बैंक में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं, तो अब केवल परीक्षा पास करना ही काफी नहीं होगा। केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि…
 19 March 2026
79वीं ईस्वी की गर्मियों में रोम के अमीर नेपल्स की खाड़ी के तट पर फेर्रागोस्टो मना रहे थे। पोम्पेई एक ऐसा शहर था, जहां के लोग लाभ को ही आनंद…
 19 March 2026
नई दिल्ली: एडटेक कंपनी फिजिक्सवाला ( Physicswallah ) को असेसमेंट ईयर 2023-24 के लिए 263.34 करोड़ रुपये का इनकम टैक्स डिमांड नोटिस मिला है। कंपनी ने बताया कि विभाग ने उस…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारत के सबसे बड़े निजी बैंक HDFC बैंक से जुड़ी एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बैंक के चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती (Atanu Chakraborty) ने बुधवार देर…
 19 March 2026
नई दिल्ली: गुरुवार को सोना और चांदी में बड़ी गिरावट आई। बाजार खुलने के कुछ ही समय बाद एमसीएक्स पर चांदी प्रति किलो 5000 रुपये तक गिर गई। वहीं सोना भी…
 19 March 2026
नई दिल्ली: ईरान पर इजरायल और अमेरिका के हमले का आज 20वां दिन है। यह युद्ध लगातार तेज होता जा रहा है। इस युद्ध के कारण पश्चिम एशिया में भी तनाव…
 18 March 2026
नई दिल्ली: नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ( NCLT ) ने अडानी एंटरप्राइजेज को जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (JAL) के अधिग्रहण की मंजूरी दे दी है। इस फैसले के साथ भारत के दिवालिया…
Advt.