Select Date:

सैमसंग ने साल की दूसरी तिमाही एक बार फिर टॉप पोजिशन हासिल ली

Updated on 11-08-2020 07:38 PM
नई दिल्ली ।द.कोरियाई कंपनी सैमसंग ने जबर्दस्त परफॉर्मेंस किया है। सैमसंग ने साल की दूसरी तिमाही (अप्रैल-जून तिमाही) में इंडियन मोबाइल मार्केट में एक बार फिर टॉप पोजिशन हासिल कर ली है। यानी, सैमसंग ने इंडियन मोबाइल मार्केट में शाओमी और वीवो को पीछे छोड़ दिया है।इंडियन फीचर फोन+स्मार्टफोन मार्केट में सैमसंग की हिस्सेदारी 24 फीसदी रही है। इसके बाद शाओमी और वीवो रही हैं। 
हालांकि, शाओमी और वीवो इंडियन मार्केट में केवल स्मार्टफोन बेचती हैं। अगर केवल स्मार्टफोन को देखे तब शाओमी नंबर 1 पोजिशन पर रही है। हालांकि, स्मार्टफोन मार्केट में सैमसंग की पोजिशन काफी मजबूत हुई है। जून को खत्म हुई तिमाही में स्मार्टफोन मार्केट में सैमसंग की हिस्सेदारी 26.3 फीसदी रही है। जबकि इससे पिछली तिमाही में सैमसंग की बाजार हिस्सेदारी 15.6 फीसदी थी। जून 2020 तिमाही में शाओमी और वीवो की बाजार हिस्सेदारी क्रमशः 29.4 फीसदी और 17.5 फीसदी रही है।
साल 2020 की दूसरी तिमाही में शाओमी का ओवरऑल शिपमेंट सालाना आधार पर 48.7 फीसदी घटकर 54 लाख यूनिट्स का रहा है। दूसरी तिमाही में रियलमी चौथे नंबर पर रही और कंपनी ने इस अवधि के दौरान 17.8 लाख डिवाइसेज का शिपमेंट किया। सालाना आधार पर रियलमी के शिपमेंट में 37 फीसदी की गिरावट आई है। वहीं, ओप्पो का शिपमेंट सालाना आधार पर 51 फीसदी घटकर 17.6 लाख यूनिट का रहा है। आईडीसी का कहना है कि 2020 की दूसरी तिमाही में इंडियन स्मार्टफोन मार्केट में 50.6 फीसदी की तेज गिरावट आई है। एक साल पहले की समान अवधि में शिपमेंट 3.68 करोड़ यूनिट था, जो कि घटकर 1.82 करोड़ यूनिट हो गया है।दूसरी तिमाही में फीचर फोन का शिपमेंट सालाना आधार पर 69 फीसदी घटकर 1 करोड़ यूनिट्स रहा है। ओवरऑल इंडियन मोबाइल मार्केट में इसकी हिस्सेदारी 35.5 फीसदी की रही है। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
नई दिल्‍ली: गोल्डमैन सैक्स ने भारत की ग्रोथ के अनुमानों में कटौती कर दी है। अपने पूर्वानुमान में उसने आधा फीसदी की कमी की है। पश्चिम एशिया संघर्ष को उसने एक…
 19 March 2026
नई दिल्‍ली: जेरोम पॉवेल की अगुवाई वाली फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) ने बुधवार को ब्याज दरों को 3.50%-3.75% के दायरे में जस का तस रखा। FOMC के बयान में कहा…
 19 March 2026
नई दिल्ली: अगर आप सरकारी बैंक में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं, तो अब केवल परीक्षा पास करना ही काफी नहीं होगा। केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि…
 19 March 2026
79वीं ईस्वी की गर्मियों में रोम के अमीर नेपल्स की खाड़ी के तट पर फेर्रागोस्टो मना रहे थे। पोम्पेई एक ऐसा शहर था, जहां के लोग लाभ को ही आनंद…
 19 March 2026
नई दिल्ली: एडटेक कंपनी फिजिक्सवाला ( Physicswallah ) को असेसमेंट ईयर 2023-24 के लिए 263.34 करोड़ रुपये का इनकम टैक्स डिमांड नोटिस मिला है। कंपनी ने बताया कि विभाग ने उस…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारत के सबसे बड़े निजी बैंक HDFC बैंक से जुड़ी एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बैंक के चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती (Atanu Chakraborty) ने बुधवार देर…
 19 March 2026
नई दिल्ली: गुरुवार को सोना और चांदी में बड़ी गिरावट आई। बाजार खुलने के कुछ ही समय बाद एमसीएक्स पर चांदी प्रति किलो 5000 रुपये तक गिर गई। वहीं सोना भी…
 19 March 2026
नई दिल्ली: ईरान पर इजरायल और अमेरिका के हमले का आज 20वां दिन है। यह युद्ध लगातार तेज होता जा रहा है। इस युद्ध के कारण पश्चिम एशिया में भी तनाव…
 18 March 2026
नई दिल्ली: नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ( NCLT ) ने अडानी एंटरप्राइजेज को जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (JAL) के अधिग्रहण की मंजूरी दे दी है। इस फैसले के साथ भारत के दिवालिया…
Advt.