टॉप-3 स्थानों पर सैमसंग का कब्जा, ओवरऑल रेटिंग में एपल का जलवा बरकरार
Updated on
23-05-2020 05:50 PM
नई दिल्ली। एनुअल मोबाइल कस्टमर सटिस्फैक्शन सर्वे पूरा हो चुका है। सर्वे में टॉप तीन में सैमसंग के स्मार्टफोन्स ने जगह बनाई। हालांकि, इसके बावजूद ओवरऑल कस्टमर सटिसफैक्शन में एपल ने बाजी मारी है। अमेरिकी कस्टमर सटिसफैक्शन इंडेक्स में एपल को 82 अंक मिले हैं। यह पिछले साल से 1 प्रतिशत ज्यादा है। वहीं, इस सर्वे में सैमसंग का ओवरऑल स्कोर 81 रहा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि एपल यूजर पिछले साल के मुकाबले इस साल फोन की बैटरी लाइफ से काफी संतुष्ट हैं। सर्वे में 79 अंक के साथ तीसरे स्थान पर एलजी रहा और 77 अंक मिलने के कारण मोटोरोला को इस लिस्ट में चौथा स्थान मिला है।
इंडिविजुअल स्मार्टफोन्स के मामले में सैमसंग ने एपल को पीछे छोड़ दिया। कस्टमर सटिसफैक्शन इंडेक्स में सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 85 के स्कोर के साथ टॉप पर रहा। एपल का पॉप्युलर आईफोन 10एक्स मैक्स इसमें 84 अंक के साथ चौथे नंबर पर रहा। गैलेक्सी एस9 प्लस और एस-10 इससे नीचे रहे। एसीएसआई की रिपोर्ट के अनुसार मोबाइल फोन का कस्टमर सैटिसफैक्शन इंडेक्स पिछले साल के मुकाबले इस साल 1.3 प्रतिशत बढ़ा है और वह भी तब जब 2019 की तुलना में इस साल ग्लोबल स्मार्टफोन्स सेल्स में 1 प्रतिशत की गिरावट आई है। एसीएसआई सर्वे में स्मार्टफोन कस्टमर और कैरियर्स की ऐनुअल रैंकिंग को आंका जाता है। इस साल की सर्वे रिपोर्ट 27,346 अमेरिकी यूजर्स पर आधारित है। एजेंसी ने स्मार्टफोन्स और ब्रैंड के प्रति यूजर्स की राय जानने के लिए 20 मार्च 2020 से 15 अप्रैल 2019 के बीत इंटरव्यू किया था।
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) में बड़ी गिरावट हुई है। बीते सप्ताह अपना फॉरेन करेंसी एसेट या एफसीए (FCA) भंडार तो घटा ही है। साथ ही…
नई दिल्ली: भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को कहा कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली अगले कुछ महीनों में क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े समझौते को अंतिम रूप देने…
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran-Israel War) की तपिश इस समय सिर्फ पश्चिम एशिया के देश ही नहीं, बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया इससे परेशान है। भारत में देखिए तो हर…
नई दिल्ली: सीबीआई ने 228 करोड़ रुपये के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया धोखाधड़ी मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी से पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।…
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक ने 2016 में नोटबंदी के दौरान दिल्ली की एक कंपनी की 3.2 करोड़ रुपये की नकदी जमा करने से इन्कार कर दिया था। बैंक…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्ता है। फारस की खाड़ी…
नई दिल्ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
नई दिल्ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…