Select Date:

सैमसंग अगले साल मिनी एलईडी टीवी लॉन्च

Updated on 29-08-2020 06:24 PM

नई दिल्ली ।गुणवत्तायुक्त इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पाद बनाने वाली कंपनी सैमसंग अगले साल मिनी एलईडी टीवी लॉन्च करेगी। यह एलईडी स्मार्ट टीवी टेक्नॉलाजी का अपग्रेडेड वर्जन है। सैमसंग के पास अभी प्रीमियम स्मार्ट टीवी रेंज में ऑफर करने के लिए क्यूएलईडी और माइक्रो एलईडी टीवी शामिल हैं। अब कंपनी अपने मिनी एलईडी टीवी के जरिए रेस में बाकी कंपनियों से आगे निकलना चाह रही है। कई चाइनीज कंपनियों ने अपने मिनी एलईडी टीवी को मार्केट में लॉन्च भी कर दिया है। सैमसंग की तैयारी है कि वह भी अपने मिनी एलईडी टीवी लाकर मार्केट में अपनी पकड़ को मजबूत करे। रिपोर्ट्स की मानें तो सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ऐसे एलईडी टीवी डिवेलप कर रही है जो बैकलाइट के तौर पर 100 से 300 माइक्रोमीटर वाले छोटे एलईडी का इस्तेमाल करेंगे। इन छोटे एलईडी को पास-पास लगाकर लाइट सोर्स के तौर पर इस्तेमाल करने पर स्क्रीन और ब्राइट होगी जिससे यूजर को क्लियर आउटपुट मिलेगा। कंपनी ने इसी साल हुए सीईएस में अपने सबसे हाईटेक माइक्रो एलईडी टीवी को भी लॉन्च किया था। ऐसा माना जा रहा है कि सैमसंग अगले साल के पहले 6 महीने में इस टीवी के कंपोनेंट्स के प्रॉडक्शन के प्रॉडक्शन को पूरा करने का फैसला कर लिया है। टीवी को कंपनी साल 2021 में जून के बाद लॉन्च कर सकती है।बताया जा रहा है कि अगले साल कंपनी इस टीवी के 20 लाख यूनिट प्रड्यूस करने के बारे में सोच रही है। मिनी एलईडी टीवी में क्यूडी फिल्टर और मिनी एलईडी का इस्तेमाल किया जाएगा। इस कारण यह सैमसंग के मौजूदा क्यूएलईडी टीवी से ज्यादा थोड़ा ज्यादा बेहतर हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
नई दिल्‍ली: गोल्डमैन सैक्स ने भारत की ग्रोथ के अनुमानों में कटौती कर दी है। अपने पूर्वानुमान में उसने आधा फीसदी की कमी की है। पश्चिम एशिया संघर्ष को उसने एक…
 19 March 2026
नई दिल्‍ली: जेरोम पॉवेल की अगुवाई वाली फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) ने बुधवार को ब्याज दरों को 3.50%-3.75% के दायरे में जस का तस रखा। FOMC के बयान में कहा…
 19 March 2026
नई दिल्ली: अगर आप सरकारी बैंक में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं, तो अब केवल परीक्षा पास करना ही काफी नहीं होगा। केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि…
 19 March 2026
79वीं ईस्वी की गर्मियों में रोम के अमीर नेपल्स की खाड़ी के तट पर फेर्रागोस्टो मना रहे थे। पोम्पेई एक ऐसा शहर था, जहां के लोग लाभ को ही आनंद…
 19 March 2026
नई दिल्ली: एडटेक कंपनी फिजिक्सवाला ( Physicswallah ) को असेसमेंट ईयर 2023-24 के लिए 263.34 करोड़ रुपये का इनकम टैक्स डिमांड नोटिस मिला है। कंपनी ने बताया कि विभाग ने उस…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारत के सबसे बड़े निजी बैंक HDFC बैंक से जुड़ी एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बैंक के चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती (Atanu Chakraborty) ने बुधवार देर…
 19 March 2026
नई दिल्ली: गुरुवार को सोना और चांदी में बड़ी गिरावट आई। बाजार खुलने के कुछ ही समय बाद एमसीएक्स पर चांदी प्रति किलो 5000 रुपये तक गिर गई। वहीं सोना भी…
 19 March 2026
नई दिल्ली: ईरान पर इजरायल और अमेरिका के हमले का आज 20वां दिन है। यह युद्ध लगातार तेज होता जा रहा है। इस युद्ध के कारण पश्चिम एशिया में भी तनाव…
 18 March 2026
नई दिल्ली: नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ( NCLT ) ने अडानी एंटरप्राइजेज को जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (JAL) के अधिग्रहण की मंजूरी दे दी है। इस फैसले के साथ भारत के दिवालिया…
Advt.