सैमसंग गैलेक्सी एस20 फैन एडिशन बेंचमार्किंग वेबसाइट पर सामने आया
Updated on
17-08-2020 07:18 PM
नई दिल्ली । सैमसंग गैलेक्सी एस20 फैन एडिशन को बेंचमार्किंग वेबसाइट पर देखा गया है। लिस्टिंग में फोन एक्सोनॉस 990 प्रोसेसर के साथ दिखा। शुरुआत में खबरें आई थी यह फोन स्नैपड्रैगन 865 एसओसी चिपसेट के साथ आएगा। इस फोन को कंपनी गैलेक्सी एस20 लाइट के नाम से लांच कर सकती है। बताया जा रहा है कि सैमसंग का यह फोन साल के आखिर में मार्केट में आ सकता है।लिस्टिंग में पता चला है कि फोन के भारतीय वेरियंट में एक्सोनॉस 990 प्रोसेसर लगा है। सिंगल कोर टेस्ट में फोन को 588 और मल्टी-कोर टेस्ट में 2,448 अंक मिले। 8जीबी रैम से लैस फोन एंड्रॉयड 10 ओएस पर काम करेगा।
पिछले महीने सैमसंग का एक और फोन मॉडल नंबर एसएम-जी781बी के साथ स्पॉट किया गया था। उस वक्त ऐसा माना जा रहा था कि यह हैंडसेट ही गैलेक्सी एस20 लाइट है, जो 6जीबी रैम और स्नैपड्रैगन 865 एसओसी प्रोसेसर के साथ आएगा। हालांकि,लिस्टिंग के बारे में कंपनी की तरफ से अब तक कोई ऑफिशल बयान नहीं आया है। फोन में आईपी8 रेटिंग के साथ 120एचजेड के रिफ्रेश रेट वाला का डिस्प्ले दिया जा सकता है। उम्मीद है कि कंपनी फोन को 4500 एमएएच की बैटरी के साथ लांच करेगी। एक रिपोर्ट में कहा गया था कि फोन के रियर में फोटोग्राफी के लिए तीन कैमरे मिल सकते हैं। इसमें दो कैमरे 12 मेगापिक्सल और एक 8 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है।
नई दिल्ली: गोल्डमैन सैक्स ने भारत की ग्रोथ के अनुमानों में कटौती कर दी है। अपने पूर्वानुमान में उसने आधा फीसदी की कमी की है। पश्चिम एशिया संघर्ष को उसने एक…
नई दिल्ली: जेरोम पॉवेल की अगुवाई वाली फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) ने बुधवार को ब्याज दरों को 3.50%-3.75% के दायरे में जस का तस रखा। FOMC के बयान में कहा…
नई दिल्ली: एडटेक कंपनी फिजिक्सवाला ( Physicswallah ) को असेसमेंट ईयर 2023-24 के लिए 263.34 करोड़ रुपये का इनकम टैक्स डिमांड नोटिस मिला है। कंपनी ने बताया कि विभाग ने उस…
नई दिल्ली: भारत के सबसे बड़े निजी बैंक HDFC बैंक से जुड़ी एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बैंक के चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती (Atanu Chakraborty) ने बुधवार देर…
नई दिल्ली: नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ( NCLT ) ने अडानी एंटरप्राइजेज को जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (JAL) के अधिग्रहण की मंजूरी दे दी है। इस फैसले के साथ भारत के दिवालिया…