मुम्बई । टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने कहा है कि कोरोना वायरस महामारी के खतरे को देखते हुए गेंद पर लार के इस्तेमाल पर प्रतिबंध सही है पर इसका विकल्प भी खोजना होगा। इससे पहले आईसीसी क्रिकेट समिति ने कोरोना वायरस महामारी के बाद क्रिकेट बहाल होने पर गेंद पर लार के इस्तेमाल पर रोक लगाने को कहा था पर किसी कृत्रिम पदार्थ के इस्तेमाल की इजाजत नहीं दी है। लारा के अनुसार नये नियम से गेंदबाजों के लिये हालात और कठिन हालात हो जायेंगे। वहीं अन्य गेंदबाजों की तरह बुमराह का भी मानना है कि लार का कोई विकल्प दिया जाना चाहिये। उन्होंने क्रिकेटर इयान बिशप और शॉन पोलाक से बातचीत में कहा ,‘‘ मैं वैसे भी मैदान पर गले लगने या हाई - फाइव करने वालों में से नहीं हूं तो मुझे इसकी कमी नहीं खलेगी पर लार के इस्तेमाल की कमी महसूस होगी।’’ बुमराह ने कहा ,‘‘ मुझे नहीं पता कि खेल बहाल होने पर क्या दिशा निर्देश होंगे पर मेरा मानना है कि इसका विकल्प देखा जाना चाहिये।’’ उन्होंने कहा कि लार का इस्तेमाल गेंद पर नहीं होने से खेल पूरी तरह से बल्लेबाजों के अनुकूल हो जायेगा। उन्होंने कहा ,‘‘ गेंद पर लार का इस्तेमाल नहीं कर पाने से गेंदबाजों के लिये काफी कठिनाई आयेगी। वैसे भी मैदान छोटे होते जा रहे हैं और विकेट भी सपाट हो रहे हैं ऐसे में बल्लेबाज हावी होते जा रहे हैं।’’ बुमराज ने कहा ,‘‘ हमें गेंद की चमक बनाये रखने के लिये विकल्प की जरूरत है ताकि स्विंग या रिवर्स स्विंग मिल सके ।’’बिशप ने जब यह कहा कि पिछले कुछ साल से हालात तेज गेंदबाजों के अनुकूल थे, तो बुमराह ने उनसे सहमति जताई । उन्होंने कहा ,‘‘टेस्ट क्रिकेट में यह सही है । यही वजह है कि यह मेरा पसंदीदा प्रारूप है।
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
नई दिल्ली: ढाका के शेर ए बांग्ला स्टेडियम में जिस तरह बीते 13 मार्च को पाकिस्तानी ऑलराउंडर सलमान अली आगा रन आउट हुए, उसको लेकर काफी बात हो रही है। बता…
नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की ओनरशिप को लेकर चल रही चर्चा अब एक निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। स्वीडिश प्राइवेट इक्विटी दिग्गज EQT ग्रुप अब इस रेस में…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर की सफलताओं के बीच पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने उन्हें आने वाली चुनौतियों के प्रति आगाह किया है। गंभीर के मार्गदर्शन…
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का आगाज 28 मार्च से होने वाला है। पहला मुकाबला सीजन का रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। वहीं एक बार…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) 15 मार्च 2026 को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले नमन पुरस्कार 2026 में भारतीय क्रिकेट के दिग्गजों और उभरते सितारों को सम्मानित करने…
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…