Select Date:

सीएपीएफ कैंटीन में फिलहाल जारी रहेगी विदेशी उत्पादों की बिक्री

Updated on 03-06-2020 09:36 PM
-गृहमंत्रालय ने वापस लिया अपना निर्णय
नई दिल्ली । कोरोना संकट के बीच देश में शुरू हुए आत्मनिर्भर भारत अभियान और वोकल फॉर लोकल के बाद देसी उत्पादों को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। इसी चर्चा के दौरान केंद्रीय पुलिस कल्याण भंडार के एक अधिकारी ने सीएपीएफ कैंटीन के 1000 गैर स्वदेशी उत्पाद की लिस्ट जारी की, जिनपर रोक लगाने को कहा। लेकिन बाद में गृह मंत्रालय ने इस सूची को वापस ले लिया है। गृह मंत्रालय ने अपने उस आदेश पर रोक लगा दी है जिसमें उसने कैंटीन में विदेशी उत्पादों पर रोक लगाई थी। गृहमंत्रालय ने कहा कि जल्दी ही एक दूसरी सूची जारी की जाएगी। मई 29 को जारी किए गए एक ऑर्डर में लिखा गया था कि इन 1026 उत्पादों को अब केंद्रीय पुलिस कल्याण भंडार यानी सीएपीएफ की कैंटीन में नहीं बेचा जाएगा। सोमवार से इन प्रोडक्ट की बिक्री पर रोक लगेगी, क्योंकि ये स्वदेशी प्रोडक्ट नहीं हैं। लेकिन गृह मंत्रालय ने इस आदेश को वापस लिया, क्योंकि लिस्ट में कई ऐसे प्रोडक्ट का भी नाम था जो मेड इन इंडिया हैं।
जो आधिकारिक ऑर्डर निकाला गया था, उसमें डाबर, वीआईपी, यूरेका फॉर्ब्स, एचयूएल, नेस्ले जैसी कंपनियों के नाम थे। गौरतलब है कि 13 मई को आदेश जारी किया गया था कि अब सीएपीएफ की सभी 1700 कैंटीन में स्वदेशी प्रोडक्ट का इस्तेमाल किया गया था, ताकि आत्मनिर्भर भारत और वोकल फॉर लोकल अभियान को आगे बढ़ाया जा सके। ऑर्डर में लिखा गया था कि जो भी प्रोडक्ट इम्पोर्ट किए गए हैं, उनकी बिक्री को रोक दिया जाएगा। लेकिन साथ ही में इसपर भी ध्यान दिया गया कि लॉकडाउन होने के कारण अभी जो कैंटीन में काफी प्रोडक्ट हैं, उन्हें वापस नहीं किया जा सकता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
 14 March 2026
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
 14 March 2026
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
 14 March 2026
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
 14 March 2026
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
Advt.