नई दिल्ली । राजस्थान में सियासी संकट के बीच सचिन पायलट ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम से बात की है। सूत्रों के मुताबिक, चिंदबरम ने देर रात पायलट को वापस आने का न्योता दिया और कहा कि बगावत भुला दी जाएगी। हालांकि, चिदंबरम ने साफ कर दिया है कि अब पहले जैसी स्थिति नहीं होगी। पायलट को केंद्रीय नेतृत्व में पद देने का आश्वासन दिया गया है। दरअसल, कांग्रेस हाईकमान ने सचिन पायलट को कहा था कि उनके लिए पार्टी के दरवाजे कभी बंद नहीं हुए हैं। अब खबर है कि सचिन पायलट ने खुद ही सुलह की कोशिश की है। उन्होंने देर रात पी चिदंबरम से बात की। चिदंबरम ने भी सचिन पायलट को वापसी करने का न्योता दिया है ।सूत्रों के मुताबिक, पी चिदंबरम ने सचिन पायलट से कहा कि आप पार्टी में वापसी कीजिए। आपकी और आपके करीबी विधायकों की बगावत को माफ कर दिया जाएगा। बगावत को एक बंद अध्याय के रूप में माना जाएगा। अभी जो भी नोटिस जारी किया गया है, उसे टेक्निकली सुलझाया जाएगा। हालांकि, इस बातचीत के दौरान पी चिदंबरम ने कह दिया है कि पहले जैसी स्थिति बहाल नहीं हो सकती है। सचिन पायलट को केंद्रीय नेतृत्व में पद देने का आश्वासन दिया गया है। गौरतलब है कि अशोक गहलोत ने अब खुलकर सचिन पायलट के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। ऐसे में सरकार या प्रदेश संगठन में सचिन पायलट की वापसी पर संदेह है।सीएम अशोक गहलोत ने कहा था कि हमारे डिप्टी सीएम ही बीजेपी से सरकार गिराने की डील कर रहे थे। अशोक गहलोत के सचिन पायलट पर सीधे हमले से कांग्रेस हाईकमान नाराज हो गया था और खुद प्रियंका गांधी वाड्रा ने सचिन पायलट को मनाने की कोशिश के लिए दो नेताओं को जिम्मेदारी दी थी। प्रियंका गांधी वाड्रा ने केसी वेणुगोपाल और अहमद पटेल से सचिन पायलट को मनाने के लिए कहा था। इस बीच सचिन पायलट ने खुद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम से बात की है। अब ऐसे में सवाल उठता है कि अगर पायलट वापसी करते हैं तो उनका पार्टी में कद पहले जैसा होगा या नहीं
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…