Select Date:

सचिन पायलट बन सकते हैं गुजरात के प्रभारी, राजनीतिक हलकों में तेजी से उभरा नाम, अभी कौन-कौन है प्रभारी?

Updated on 23-02-2026 12:25 PM
अहमदाबाद: राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को राज्यसभा में भेजने की चर्चा के बीच गुजरात के प्रभारी का बदलने की अटकलें सामने आई हैं। चर्चा है कि कांग्रेस को शीर्ष नेतृत्व युवाओं के बीच तगड़ी लोकप्रियता रखने वाले सचिन पायलट को गुजरात का प्रभारी नियुक्त कर सकती है। राजनीतिक हलकों में यह चर्चा गुजरात कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के दिल्ली दौरे के बाद सामने आई है। गुजरात के प्रभारी अभी राज्यसभा के सदस्य मुकुल वासनिक हैं। गुजरात में कांग्रेस की कमान अमित चावड़ा के हाथों में है, जब डॉ. तुषार चौधरी विधानसभा में नेता विधायक दल हैं।


पहले भी राजस्थान के नेता रहे हैं प्रभारी
सचिन पायलट के नाम की चर्चा ऐसे वक्त पर सामने आई है जब राज्य में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का काम पूरा हो चुका है। जल्द ही राज्य के बड़े शहरों अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत और राजकोट समेत अन्य जगहों पर महानगरपालिका के चुनावों की घोषणा होनी है। इन चुनावों को 2027 के चुनावों का सेमीफाइनल माना जा रहा है। चर्चा यह भी कि कांग्रेस नेतृत्व से जल्द प्रियंका गांधी भी गुजरात का दौरा कर सकती हैं। राजस्थान के नेता पहले भी गुजरात के प्रभारी रहे हैं। पूर्व सीएम अशोक गहलाेत और उनके करीबी रघु शर्मा पूर्व में गुजरात के प्रभारी रह चुके हैं। 2017 में जब कांग्रेस ने बीजेपी को 99 पर रोका था तब अशोक गहलोत ही राज्य के प्रभारी थे।
गुजरात में है इन नेताओं की ड्यूटी
गुजरात में 'नई कांग्रेस' बनाने के लिए राहुल गांधी के निर्देश के बाद पार्टी ने कई नेताओं को मोर्चे पर लगाया था। गुजरात के प्रभारी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के महासचिव मुकुल वासनिक हैं, लेकिन उनके साथ रामकिशन ओझा, सुभाषिनी यादव, देवेंद्र यादव और बीवी श्रीनिवास चार एआईसीसी सेक्रेटरी तैनात हैं। इससे पहले ऊषा नायडू, बी एम संदीप भी गुजरात में एआईसीसी सेक्रेटरी रह चुके हैं। गुजरात की राजनीति पर नजर रखने वाले विश्लेषकों का कहना है कि अगर सचिन पायलट को पार्टी कमान देती है तो वह एक नई ऊर्जा भर सकते हैं क्योंकि उनकी छवि आकर्षक युवा नेता की है। गुजरात में कांग्रेस के पास 26 लोकसभा में अभी 1 सीट है, जब 182 सदस्यों वाली विधानसभा में 12 विधायक है। 2022 के चुनाव में पार्टी 17 सीटें जीती थी। पांच विधायक पार्टी छोड़ चुके हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
 14 March 2026
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
 14 March 2026
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
 14 March 2026
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
 14 March 2026
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
Advt.