मॉस्को । कोरोना की पहली वैक्सीन को 10 अगस्त तक बाजार में लाने का दावा करने वाले रूस ने कहा कि वह सितंबर और अक्तूबर में दो और कोरोना वैक्सीन के उत्पादन पर काम शुरू करने की योजना बना रहा है। रूस ने कहा कि वह पश्चिमी देशों से पहले फार्मूला विकसित करने के लिए काफी रिसर्च कर रहा है। राष्ट्रपति पुतिन की अध्यक्षता में हुई एक बैठक में उप प्रधानमंत्री तात्याना गोलिकोवा ने कोरोना की दो और वैक्सीन बनाने के लिए समझौता किया। मास्को और साइबेरिया के द्वारा संयुक्त रूप से यह वैक्सीन विकसित की जाएगी। पहली वैक्सीन का उत्पादन सितंबर में शुरू करने की योजना है और इसे मास्को स्थित गामालेया संस्थान और रक्षा मंत्रालय द्वारा परीक्षण किया जाएगा। वहीं दूसरी वैक्सीन का उत्पादन अक्तूबर में साइबेरिया स्थित वेकेटर स्टेट प्रयोगशाला द्वारा विकसित की जाएगी। रूस संक्रमितों के मामले में पूरी दुनिया में चौथे स्थान पर है, लेकिन अपनी रिसर्च के बदौलत यह वैक्सीन उत्पादन करने वाला पहला देश बनने की उम्मीद कर रहा है। हालांकि पश्चिमी देशों के वैज्ञानिकों का मानना है कि रूस इतनी जल्दबाजी में वैक्सीन लाने की सोच तो जरूर रहा है लेकिन इसमें कई खामियां भी हो सकती हैं।
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…