नई दिल्ली । क्षा
मंत्री राजनाथ सिंह शंघाई
सहयोग संगठन एससीओ
के एक अहम
सम्मेलन में भाग
लेने के लिए
अगले सप्ताह रूस
जा सकते हैं।
आधिकारिक सूत्रों ने यह
जानकारी दी। सम्मेलन
में क्षेत्रीय सुरक्षा
परिदृश्य और भू-रणनीतिक घटनाक्रमों पर
चर्चा हो सकती
है ।एससीओ के
रक्षा मंत्रियों का
सम्मेलन ऐसे समय
में हो रहा
है जब उसके
दो सदस्य देश
भारत और चीन
के बीच पूर्वी
लद्दाख में गतिरोध
की स्थिति है।
सूत्रों ने कहा
कि सिंह तीन
सितंबर को मॉस्को
के लिए रवाना
हो सकते हैं
और अगले दिन
सम्मेलन होने की
संभावना है। जून
महीने के बाद
सिंह की यह
दूसरी रूस यात्रा
होगी। उन्होंने 24 जून
को मॉस्को में
विक्ट्री डे परेड
में भारत का
प्रतिनिधित्व किया था
जो द्वितीय विश्वयुद्ध
में नाजी जर्मनी
पर सोवियत संघ
की जीत के
75 वर्ष पूरे होने
के मौके पर
आयोजित की गयी
थी। रूस ने
10 सितंबर को एससीओ
के विदेश मंत्रियों
की बैठक में
शामिल होने के
लिए विदेश मंत्री
एस जयशंकर को
भी आमंत्रित किया
है। विदेश मंत्रालय
के प्रवक्ता अनुराग
श्रीवास्तव से गुरुवार
को जब पूछा
गया कि क्या
जयशंकर मॉस्को जाएंगे तो
उन्होंने कहा कि
मंत्री को न्योता
मिला है और
उनके भाग लेने
के बारे में
फैसला होने पर
जानकारी दी जाएगी।